scorecardresearch
 
Advertisement

जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल

जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जमुई और समस्तीपुर की शर्मनाक घटनाओं के बाद अब बांका जिले से भी युवती के साथ अभद्रता का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना बांका के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक युवती के साथ खुलेआम बदसलूकी और छेड़छाड़ कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement