बगहा (Bagaha), बिहार राज्य के पश्चिम चंपारण (West Champaran) जिले का एक शहर और नगरपालिका है (City of Bihar). यह पश्चिम चंपारण जिले का एक अनुमंडल है, जहां जिले का पुलिस थाना स्थित है. यह अपने जिला मुख्यालय बेतिया (Bettiah) के उत्तर-पश्चिम में लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह बिहार की राजधानी पटना (Patna) से 294 किमी दूर है. ंगंडक नदी (Gandak River) के तट पर स्थित इस शहर के कुछ दूरी पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve) है.
2011 की भारत की जनगणना के अनुसार, बगहा की जनसंख्या 112,634 है (Bagaha Population), जिसमें पुरुषों की आबादी 53 प्रतिशत और महिलाओं की संख्या 47 प्रतिशत है. बगहा की औसत साक्षरता दर 38 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 59.5 प्रतिशत से कम है. 66 प्रतिशत पुरुष और 34 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं (Bagaha lIteracy). 19 प्रतिशत आबादी 6 साल से कम उम्र की है.
शहर रेल यातायात से जुड़ा हुआ है. बगहा रेलवे स्टेशन (Bagaha Railway Station), पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के समस्तीपुर रेलवे डिवीजन से मुजफ्फरपुर-गोरखपुर मुख्य लाइन पर स्थित है. साथ ही, यह एनएच 727 के माध्यम से सड़क द्वारा मुख्य सड़कों से जुड़ा हुआ है. सड़क मार्ग से बगहा से पटना, बगहा से बेतिया और बगहा से गोरखपुर (यूपी) तक पहुंचा जा सकता है. यहां सार्वजनिक परिवहन सुबह 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक उपलब्ध रहता है (Bagaha Transpotation).
बिहार के बेतिया जिले के दूधियवा गांव में स्कूल के पास मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा और बाइक पर लादकर गांव ले आए. इसके बाद लोग उसके साथ फोटो और रील बनाने लगे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे नदी में छोड़ दिया.
बिहार के बगहा में शराब तस्करी के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एक पिकअप में अंडे के कैरेट के बीच अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. धनहा चेकपोस्ट पर वाहन की तलाशी हुई तो शराब की खेप बरामद हो गई. पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शराब बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी.
बिहार के बगहा में 13 साल के शिबू खान की हत्या के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मेघवल गांव में कांग्रेस नेता जयेश मंगल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग की.
बिहार के बेतिया में बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर पुलिस वाहन और टाटा गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में सहोदरा थाना के एक होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हैं. डीआईजी हर किशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम ने जीएमसीएच पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली.
बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में नए सीजन में जंगल सफारी फिर शुरू हो गई है. बारिश के मौसम में बंद रही सफारी अब पर्यटकों को घने जंगल, वन्यजीवों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच घूमने का मौका देगी. वन विभाग ने इस बार सफारी के लिए चार रूट तय किए हैं. पिछले दो साल में यहां पर्यटकों की संख्या करीब 89 फीसदी बढ़ी है.
बिहार के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रामनगर के खटौरी गांव के पास दोन कैनाल के नजदीक 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में ट्रॉली आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक झुलस गए. ग्रामीणों ने बिजली के नीचे लटकते तार को हादसे की वजह बताया है.
बिहार के बगहा में सोने की चेन की मांग को लेकर विवाहिता विनिता देवी को प्रताड़ित करने और हत्या के मामले में अदालत ने सास-ससुर को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. अभियोजन के मुताबिक, घटना के एक साल के भीतर फैसला आया, जबकि पति समेत अन्य आरोपित फरार हैं.
बिहार के बेतिया में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची अचानक गायब हो गई. परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस से शिकायत की गई. जांच में सामने आए CCTV फुटेज में बच्ची एक महिला के साथ जाती दिखाई दी. परिजनों ने महिला की पहचान गांव की ही सबिना उर्फ सुमी खातून के रूप में की है.
बिहार के बेतिया में शराब तस्करी की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. यहां रतनपुरा गांव में एक व्यक्ति ने घास काटने वाली मशीन के नीचे सीक्रेट तहखाना बना रखा था. इस तहखाने से 151 शराब की बोतलें बरामद की हैं. जब अफसरों ने ये पूरी कहानी देखी तो वे भी हैरान रह गए. पुलिस ने इस मामले में कारोबारी को पकड़ा है.
बिहार के बगहा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के मामले में अदालत ने सास और ससुर को दोषी करार दिया है. आरोप है कि शादी के बाद सोने की चेन और बच्चा नहीं होने को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था. जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्रा की अदालत ने दोनों को भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दोषी माना है. सजा का फैसला 9 अक्टूबर 2026 को होगा.
बिहार के बेतिया में पुजहा-पटजीरवा-बेतिया मुख्य मार्ग पर छोटलाल चौक के पास पुल टूटने से गया है. इसी इलाके में नहर भी टूटने से पानी का तेज बहाव सड़क पर आ गया है. इसके चलते मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है. प्रशासन ने लोगों से इस रास्ते पर नहीं जाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है.
बिहार के बगहा में गंडक नदी के पानी के दबाव के कारण चम्पारण तटबंध टूट गया है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ फैलने का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं.
बेतिया के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही को सरकारी हथियार के साथ सिविल ड्रेस में सोशल मीडिया वीडियो बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सामने आने के बाद पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक यातायात को सौंपी. जांच में सोशल मीडिया SOP और विभागीय निर्देशों की अनदेखी सामने आई. इसके बाद महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई.
नेपाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. नेपाल पुलिस और नेपाली आर्मी की ओर से संवेदनशील इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है. लोगों से नदी किनारे जाने से बचने और मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.
बिहार के बगहा में पुलिस कप्तान राजेश कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला. वर्दी में स्कूल पहुंचे SP ने दसवीं की छात्राओं से पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फिर खुद क्लास में भौतिक विज्ञान पढ़ाने लगे. उन्होंने ‘विद्युत धारा’ का चैप्टर समझाया और छात्राओं के सवालों के जवाब दिए. प्रधानाध्यापक ने भी उनकी पढ़ाने की शैली की तारीफ की.
बिहार के बगहा में गोलगप्पे खाने के बाद एक ही गांव के 1 दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई. रामनगर के भावल गांव में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. करीब 8 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं. डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग के लक्षण बताए हैं.
बिहार के बगहा में चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अभियोजन के मुताबिक संपत्ति के लालच में मृतक की बहन गीता देवी ने हत्या की साजिश रची थी. विजय को पोखरा विवाद सुलझाने के बहाने बुलाया गया था, जिसके करीब सात दिन बाद उसका शव गोवर्धना जंगल में गड्ढे से बरामद हुआ.
बिहार के बेतिया में एक परिवार ने घर में चूहों से परेशान होकर उनके लिए पिंजरा लगाया था. उम्मीद थी कि सुबह तक कोई चूहा उसमें कैद मिलेगा. लेकिन अगली सुबह जब परिवार ने पिंजरे की तरफ देखा तो अंदर चूहे की जगह एक बड़ा जहरीला कोबरा फंसा हुआ था. और फिर जो हुआ, उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
IPS Rajesh Kumar Turns Teacher: बगहा के 10+2 सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में एसपी राजेश कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला. उन्होंने छात्राओं के बीच बैठकर संवाद किया और ब्लैकबोर्ड पर शिक्षक बनकर पढ़ाया. एसपी ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर मेहनत करने, अनुशासन और समय का महत्व समझाया.
Bhojpuri Song Dance Inside SBI: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं में एक बैंक मैनेजर भी शामिल हैं और वीडियो बैंक के चैंबर का है. हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बिहार के बेतिया में तीन माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. साठी थाना क्षेत्र के पोईया खाप टोला में गोल्डन कुमार शनिवार सुबह मां के पास सो रहा था, लेकिन कुछ देर बाद अचानक गायब हो गया. काफी तलाश के बाद गांव के पास एक गड्ढे में उसका शव मिला.