scorecardresearch
 

ऊपर अंडे के कैरेट, बीच में अंग्रेजी शराब! बिहार के बगहा में सामने आया तस्करों का खेल, बेतिया की तरफ जा रही थी खेप

बिहार के बगहा में शराब तस्करी के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एक पिकअप में अंडे के कैरेट के बीच अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. धनहा चेकपोस्ट पर वाहन की तलाशी हुई तो शराब की खेप बरामद हो गई. पुलिस ने पिकअप जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शराब बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी.

Advertisement
X
तस्करों का नया जुगाड़ अंडे के कैरेट के बीच छिपी अंग्रेजी शराब( screengrab:ITG)
तस्करों का नया जुगाड़ अंडे के कैरेट के बीच छिपी अंग्रेजी शराब( screengrab:ITG)

बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए हर बार कोई नया तरीका अपना ही लेते है. कभी गाड़ियों में गुप्त तहखाना बनाकर, तो कभी किसी सामान की आड़ में शराब की खेप ले जाने की कोशिश की जाती है. ऐसा ही एक अनोखा मामला बगहा में सामने आया है. यहां तस्कर अंडे के कैरेट में छिपाकर अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे. हालांकि धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस जांच ने इस खेल का पर्दाफाश कर दिया.

धनहा थाना पुलिस चेकपोस्ट पर रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक पिकअप पर पड़ी और पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी लेना शुरू कर दिया. इस दौरान पिकअप में रखे अंडे के कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली. शराब को इस तरह से छिपाया गया था कि देखने पर ऐसा लगे कि पिकअप में सिर्फ अंडे ही लदे हैं, लेकिन जब पिकअप की तलाशी ली गई तो अंदर शराब की बोतलें रखी हुई थीं.

यह भी पढ़ें: तस्करों को पकड़ने के लिए चलती कार की छत पर लटके रहे पुलिसकर्मी

पुलिस का कहना है कि यह खेप बेतिया की तरफ ले जाई जा रही थी. शराब को ठिकाने तक पहुंचाने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. मौके पर पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान परसौनी गांव के रहने वाले निरंजन गिरी के रूप में हुई है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह शराब कहां से लाई गई थी और बेतिया में इसे किसे पहुंचाया जाना था.

Advertisement

नए-नए हथकंडे अपना रहे तस्कर

इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है. अक्सर इस तरह के मामलों में चालक के पीछे कई लोग जुड़े होते हैं. जो शराब की सप्लाई का काम करते हैं. बिहार में शराबबंदी के बाद से ही पुलिस के लिए तस्करी रोकना बड़ी चुनौती बना हुआ है. तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन पुलिस की चेकपोस्ट पर हो रही जांच से कई बार इन कोशिशों को में नाकाम हो जाते है.

शराब के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान 

एसडीपीओ बगहा नीहार भूषण ने बताया कि चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई थी. पुलिस शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जिले में शराबबंदी के बीच चेकपोस्टों पर जांच और तेज की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement