scorecardresearch
 

घास काटने वाली मशीन के नीचे मिला सीक्रेट तहखाना... अंदर भरी थी शराब, देखकर अफसर भी रह गए हैरान

बिहार के बेतिया में शराब तस्करी की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. यहां रतनपुरा गांव में एक व्यक्ति ने घास काटने वाली मशीन के नीचे सीक्रेट तहखाना बना रखा था. इस तहखाने से 151 शराब की बोतलें बरामद की हैं. जब अफसरों ने ये पूरी कहानी देखी तो वे भी हैरान रह गए. पुलिस ने इस मामले में कारोबारी को पकड़ा है.

Advertisement
X
जमीन में बने गुप्त तहखाने से 151 बोतलें शराब हुई बरामद. (Photo: Screengrab)
जमीन में बने गुप्त तहखाने से 151 बोतलें शराब हुई बरामद. (Photo: Screengrab)

बिहार के बेतिया में शराब तस्करी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने रतनपुरा गांव में छापा मारा तो यहां घास काटने वाली मशीन के नीचे गुप्त तहखाना मिला. इससे शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है. पुलिस ने मौके से 151 बोतल शराब बरामद की, इसी के साथ 47 साल के कारोबारी जोखू साह को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुरा गांव का जोखू साह अपने घर में अवैध रूप से शराब का धंधा कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर अचानक छापेमारी की. शुरुआत में पुलिस को घर की तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. छानबीन की तो घर के एक कोने में घास काटने वाली मशीन रखी हुई थी.

यहां देखें वीडियो...

पुलिस को शक हुआ तो मशीन को हटाकर देखा, जमीन के नीचे एक तहखाना मिला. जब इसकी जांच की गई तो वहां शराब छिपाने के लिए जमीन में करीब 4 फीट गहरा सीक्रेट ठिकाना बना हुआ था. ऊपर से मशीन रखकर उसे ढक दिया जाता था, ताकि किसी को पता न चले. बाहर से यह जगह सामान्य नजर आती थी. लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस को जमीन के नीचे शराब का भंडार मिला.

Advertisement

तहखाने से कुल 151 बोतल शराब बरामद

पुलिस ने तहखाने से कुल 151 शराब की बोतलें बरामद की हैं. बरामद शराब की कीमत हजारों रुपये आंकी जा रही है. गिरफ्तार आरोपी जोखू साह से पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय से इस धंधे को चला रहा था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है. पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है.

जमीन में बने गुप्त तहखाने से 151 पीस शराब बरामद(screengrab:itg)

यह भी पढ़ें: लकड़ी के बुरादे के बीच छिपी थी डेढ़ करोड़ की शराब, चंदौली में ऐसे खुला हरियाणा-बिहार तस्करी का खेल

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप वह कहां से लाया था. पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है. पुलिस का मानना है कि इसके पीछे एक बड़ा गैंग हो सकता है, जो यूपी से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता है. बिहार में शराबबंदी लागू है, फिर भी तस्कर नए-नए तरीके अपना कर शराब की तस्करी कर रहे हैं. कभी एंबुलेंस में, कभी तेल के टैंकर में और अब जमीन के नीचे तहखाना बनाकर शराब छिपाई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement