31 Jan 2026
Photo: Instagram@ambani_update
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर ही सुर्खियों में छाया रहता है. परिवार की हर छोटी-बड़ी बात लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. अंबानी फैमिली अपनी सादगी के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी काफी जाना जाता है.
Photo: Instagram@ambani_update
हाल ही में इंस्टाग्राम यूजर वॉरेन चांग ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत और बहु राधिका नजर आ रहे थे. जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स में यह फोटो क्लिक की गई है.
Photo: Instagram@ambani_update
इस फोटो में भारत के सबसे अमीर परिवार के सदस्यों के सिंपल लुक ने लोगों का ध्यान खींचा है. फोटो में तीनों ही कैजुअल आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं.
Photo: Instagram@ambani_update
राधिका ने ग्रे जॉगर सेट में पहन रखा, जिसमें ओपन फ्रंट जैकेट, फुल स्लीव्स, हूडी डिटेल और साइड पॉकेट्स है. यह लुक बेहद रिलैक्स्ड होने के साथ-साथ मॉडर्न और ट्रेंडी भी लग रहा है.
Photo: Instagram@ambani_update
उन्होंने ग्रे जैकेट के अंदर व्हाइट क्रू नेक टी-शर्ट पहनी, जिस पर फ्रंट प्रिंट था और फिट बॉडी को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. ग्रे स्वेटपैंट्स का बैगी सिलुएट और फोल्डेड हेम लुक को और ज्यादा कंफर्टेबल बना रहा था.
Photo: Instagram@ambani_update
राधिका ने अपने कैज़ुअल लुक को लाइट-ब्लू स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया, जो आउटफिट में फ्रेश टच एड कर रहा है. बालों को स्लीक बैक पोनीटेल में बांधकर और नो-मेकअप लुक वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Photo: Instagram@ambani_update
राधिका की तरह अनंत भी कैज़ुअल अंदाज में नजर आए, उन्होंने नेवी ब्लू पोलो टी-शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स और चंकी स्नीकर्स पहने थे.
Photo: Instagram@ambani_update
मुकेश अंबानी ने अपने क्लासिक स्टाइल को बरकरार रखते हुए सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ रस्ट ऑरेंज जैकेट पहन रखी थी.
Photo: Instagram@ambani_update
jराधिका का सादगी भरा अंदाज भी लोगो को बहुत पसंद आ रहा है. अनंत और राधिका ही नहीं बल्कि अंबानी परिवार का हर सदस्य ही अपनी सिम्पलिसिटी से लोगो का दिल जीत लेते हैं.
Photo: Instagram@ambani_update