scorecardresearch
 

Airtel के Unlimited 5G का सच आया सामने, Hotspot से दूसरे डिवाइस पर नहीं चलेगा इंटरनेट?

सोशल मीडिया पर एयरटेल के 5G अनलिमिटेड को लेकर कई लोग पोस्ट कर रहे हैं. दरअसल कंपनी के मुताबिक 5G अनिलिमिटेड में डेटा लिमिटेड है और वो भी सिर्फ मोबाइल के लिए है. इसे दूसरे डिवाइस पर यूज नहीं किया जा सकता है.

Advertisement
X
एयरटेल अनलिमिटेड 5G में हॉटस्पॉट नहीं चलेगा
एयरटेल अनलिमिटेड 5G में हॉटस्पॉट नहीं चलेगा

अगर आप Airtel का Unlimited 5G प्लान इस्तेमाल करते हैं और अक्सर अपने फोन का इंटरनेट दूसरे डिवाइस में Hotspot के जरिए चलाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि एयरटेल का अनलिमिटेड कहा जाने वालाल 5G प्लान हॉटस्पॉट से कनेक्ट करके दूसरे डिवाइसेज में नहीं चल रहा है. 

हालांकि, एयरटेल के ऑफिशियल टर्म्स में लिखा गया है कि अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए शेयर करने की अनुमति नहीं है. यह बात अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है और कई यूजर्स कह रहे हैं कि उन्हें पहले इसकी जानकारी नहीं थी. 

यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाला सबसे सस्ता एयरटेल रिचार्ज

एयरटेल की वेबसाइट पर मौजूद अनलिमिटेड 5G ऑफर की शर्तों के मुताबिक, यह सर्विस सिर्फ व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए है. कंपनी ने साफ कहा है कि जिस कनेक्शन पर अनलिमिटेड 5G एक्टिव है, उसका डेटा मोबाइ हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस के साथ शेयर नहीं किया जा सकता.

यानी अगर आप लैपटॉप, टैबलेट या किसी दूसरे फोन में हॉटस्पॉट के जरिए अनलिमिटेड 5G चलाना चाहते हैं, तो यह कंपनी की शर्तों के खिलाफ है. 

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि जब प्लान को अनलिमिटेड 5G कहा जाता है, तो ऐसी शर्तें पहले से साफ क्यों नहीं बताई जातीं. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अब जाकर पता चला है कि हॉटस्पॉट इस्तेमाल करने पर रोक है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डेली 1GB डेटा वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, इतनी है एयरटेल रिचार्ज की कीमत

इतना ही नहीं, एयरटेल की कुछ प्रीपेड और पोस्टपेड शर्तों में यह भी लिखा है कि अगर डेटा इस्तेमाल 30 दिनों में 300GB से ज्यादा हो जाता है, तो उसे कमर्शियल यूज माना जा सकता है.

ऐसे मामलों में कंपनी स्पीड कम कर सकती है, ऑफर बदल सकती है या सेवा पर कार्रवाई कर सकती है. हालांकि यह नियम प्लान और इस्तेमाल की स्थिति के हिसाब से लागू होता है. 

यह भी पढ़ें: 548 रुपये में 3 महीने चलेगा रिचार्ज, एयरटेल दे रहा कॉलिंग-डेटा

ध्यान देने वाली बात यह है कि एयरटेल ने अनलिमिटेड 5G ऑफर बंद नहीं किया है. अगर आपके पास 5G फोन है, आपके इलाके में एयरटेल 5G Plus नेटवर्क उपलब्ध है और आपका रिचार्ज योग्य प्लान का है, तो आप पहले की तरह फोन पर अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. बदलाव केवल हॉटस्पॉट शेयरिंग से जुड़ी शर्तों को लेकर चर्चा में आया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement