scorecardresearch
 
फुटबॉल के दिग्गज पेले की हालत में सुधार

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की तबीयत अब अच्छी है और उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. उन्हें तीन दिन पहले मूत्र संबंधी संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था.

Advertisement
X
ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले

अस्पताल के बयान में कहा गया है, ‘वह अब ठीक हैं. समस्या यह थी कि उनके पास बहुत सारे लोग आ रहे थे जो उनके लिए मददगार नहीं था. इसलिए उन्हें विशेष देखभाल यूनिट (आईसीयू) में ले जाया गया. अगले कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी.’

इससे पहले अस्पताल के हवाले से स्थानीय मीडिया में खबर आई थी कि पेले की हालत बिगड़ गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement