scorecardresearch
 

रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 'जेलर 2' ने पहले दिन छापे 125 करोड़! तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. इस बीच फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है.

Advertisement
X
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: YT/SunTV)
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo: YT/SunTV)

75 साल की उम्र में भी सुपरस्टार रजनीकांत का जादू बॉक्स ऑफिस पर किस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका ताजा उदाहरण उनकी फिल्म 'जेलर 2' ने दे दिया है. गुरुवार को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर आते ही ऐसा तहलका मचाया कि सारे पुराने रिकॉर्ड हिल गए. साबित कर दिया कि थलाइवा का स्टारडम आज भी बेजोड़ है और बॉक्स ऑफिस पर उनका मुकाबला करना आसान नहीं है.

'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग रिलीज से पांच दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को शुरू हो गई थी, जबकि कुछ विदेशी बाजारों में यह एक दिन पहले ही शुरू हो गई थी. प्री-सेल के दम पर फिल्म ने शुरुआत से ही अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी.

बंपर कमाई और तोड़े रिकॉर्ड
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन 'जेलर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 16,599 शोज के जरिए कुल 59.70 करोड़ रुपए (नेट) की ताबड़तोड़ कमाई की. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही फिल्म ने न सिर्फ अपने पहले पार्ट को पीछे छोड़ा, बल्कि 'GOAT', 'विक्रम' और 'जना नायकन' जैसी कई बड़ी तमिल हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.

तमिल सिनेमा की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग
कोलीवुड यानी तमिल सिनेमा के इतिहास में अब तक केवल तीन ही ऐसी फिल्में रही हैं जो इस आंकड़े तक पहुंच पाई हैं. विजय की 'लियो' (65 करोड़ रुपए), रजनीकांत की खुद की 'कुली' (65 करोड़ रुपए) और '2.0' (60 करोड़ रुपए). 

Advertisement

इस लिस्ट में अब 'जेलर 2' भी शामिल हो गई है और यह तमिल सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने वाली फिल्म बन गई है. इसने 'बीस्ट' (49 करोड़ रुपए), 'GOAT' (44 करोड़ रुपए), 'जना नायकन' (43 करोड़ रुपए) और 'विक्रम' (32 करोड़ रुपए) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

100 करोड़ रुपये पार वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अगर अलग-अलग भाषाओं की बात करें तो पहले दिन 'जेलर 2' ने कुल 16,599 शोज के जरिए 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन (पहला दिन) के 9,326 शोज से 43.35 करोड़ रुपए, तेलुगु वर्जन (पहला दिन) के 2,792 शोज से 12.50 करोड़ रुपए, हिंदी वर्जन (पहला दिन) के 4,371 शोज से 3.50 करोड़ रुपए और कन्नड़ वर्जन (पहला दिन) के 110 शोज से 0.35 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है.

भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपए रहा. इसके अलावा विदेशों (ओवरसीज) में फिल्म ने 55.00 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिससे दुनिया भर में कुल (Worldwide Gross) कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement