scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Imran Khan Step Father: पेरेंट्स के तलाक ने दिया दर्द, मां ने किया दूसरा निकाह, कौन हैं इमरान खान के सौतेले पिता?

Imran Khan Step Father
  • 1/10

आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों चर्चा में हैं. 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए उन्हें भारत छोड़ो नोटिस दिया गया है.

Imran Khan Step Father
  • 2/10

कई लोग इस बात से अनजान हैं कि इमरान भारत के नागरिक नहीं हैं. उन्हें जन्म अमेरिका में हुआ था और उनके पास वहीं की नागरिकता है. 
 

Imran Khan Step Father
  • 3/10

इमरान की नागरिकता के बारे में सुनने के बाद उनके परिवार के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. इमरान बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन के नाती हैं. आमिर खान रिश्ते में उनके मााम लगते हैं.
 

Advertisement
Imran Khan Step Father
  • 4/10

 इमरान खान की मां का नाम नुजहत खान है. वो पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं और फिल्म निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन की बेटी हैं. नासिर ने ‘यादों की बारात’ और ‘तीसरी मंजिल’ जैसी यादगार फिल्में बनाई थीं. 

Imran Khan Step Father
  • 5/10

नुजहत खान, निर्देशक मंसूर खान की बहन हैं और आमिर खान की चचेरी बहन हैं. इसी वजह से इमरान खान आमिर खान के भांजे कहलाते हैं. 
 

Imran Khan Step Father
  • 6/10

नुजहत खान की पहली शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल पाल से हुई थी. शादी के बाद दोनों एक बेटे  इमरान के पेरेंट बने. इमरान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में हुआ था. 

Imran Khan Step Father
  • 7/10

इमरान करीब दो साल के थे जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया. तीन साल की उम्र में इमरान अपनी मां के साथ मुंबई आ गए. इमरान की परवरिश उनकी मां ने की है. इसलिए उन्होंने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया. 
 

Imran Khan Step Father
  • 8/10

तलाक के बाद नुजहत खान ने एक्टर राज जुत्शी से दूसरी शादी कर ली. राज जुत्शी ‘लगान’ समेत कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इमरान ने जिंदगी का बड़ा हिस्सा अपने सौतेले पिता राज जुत्शी के साथ बिताया है. 
 

Imran Khan Step Father
  • 9/10

 इमरान ने इंटरव्यू में राज जुत्शी को अपना फादर फिगर भी बताया है, जिन्होंने उनके पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, नुजहत और राज जुत्शी का रिश्ता बाद में टूट गया. 

Advertisement
Imran Khan Step Father
  • 10/10

इमरान ने 2008 में ‘जाने तू… या जाने ना’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. डेब्यू फिल्म से वो रातोरात स्टार बन गए थे. 
 

All Photos: Instagram@imrankhan/Social Media

Advertisement
Advertisement