लजीज पकवान के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. NDMC पांच अगस्त से दिल्ली के खड़क सिंह मार्ग पर पकवान मेले का आयोजन करेगा. इसका मकसद है रियो ओलंपिक के लिए लोगों में उत्साह भरना. दरअसल, एनडीएमसी स्ट्रीट फूड और पारंपरिक स्टेट मेला का आयोजन करने जा रही है. ये 5 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा. इसमें पुरानी दिल्ली के लजीज खाने के अलावा राज्यों के पारंपरिक खाने का भी लुत्फ उठा सकेंगे.
एनडीएमसी के वाइस करण सिंह तंवर के मुताबिक एनएडीएमसी और खेल मंत्रालय एक साथ मिलकर इसका आयोजन कर रहे हैं. 15 अगस्त के इस मौके पर राज्यों के पारंपरिक खानों को शामिल किया गया है. बिहार का लिट्टी चोखा हो या फिर गुजरात का खाखरा, ढोकला या फिर राजस्थान का दाल बाटी है. इसके लिए बिहार भवन, गुजरात भवन या फिर राजस्थान भवन के अलावा करीब सभी राज्य भवनों से संपर्क किया जा रहा है. यानी एक ही जगह पर राज्यों से पारंपारिक खाने लुत्फ उठा सकते है.
सेंट्रल पार्क में लगेगी प्रदर्शनी
वही सेंट्रल पार्क में ओलंपिक लगाई जाएगी जिसमें ओलंपियन के कटआउट भी लगेगें. इसके अलावा यहां पर एक बड़ी स्क्रीन भी लगेगी. ताकि लोग लजीज खाने के साथ पारंपरिक और स्ट्रीट मेले का आनंद ले सकें. 5 अगस्त शाम 4 बजे के करीब इसका उद्घाटन किया जाएगा. लोग स्वादिस्ट खाने के साथ खेल का आनंद भी मजा लें.