scorecardresearch
 

FIFA World Cup: 98 सेकंड में दो गोल... जूड बेलिंगहैम ने रचा इतिहास, मेजबान मेक्सिको को हराकर इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल जगह बना ली है. जूड बेलिंगहैम ने महज 98 सेकंड में दो गोल दागकर इंग्लैंड को मेक्सिको पर 3-2 की रोमांचक जीत दिलाई . 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को हरा दिया.

Advertisement
X
इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको को हरा दिया है. ( Photo: Reuters)
इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में मेक्सिको को हरा दिया है. ( Photo: Reuters)

इंग्लैंड ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. इस रोमांचक मुकाबले के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने महज 98 सेकंड के भीतर दो गोल दागकर इतिहास रच दिया.

एस्टाडियो एज़्टेका में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन टीम ने शानदार जज्बा दिखाते हुए जीत अपने नाम की.

मुकाबले के 36वें मिनट में बेलिंगहैम ने शानदार हेडर के जरिए इंग्लैंड को बढ़त दिलाई. इसके केवल 98 सेकंड बाद उन्होंने एक और गोल कर मेक्सिको की मुश्किलें बढ़ा दीं.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup: रोके से भी नहीं रुके नेमार, ब्राजील की हार पर मैदान में फूट-फूटकर रोए... फ‍िर पत्नी संग किया रोमांस

बेलिंगहैम का यह रिकॉर्ड विश्व कप इतिहास के सबसे तेज दो गोलों में शामिल हो गया है. हालांकि मेक्सिको ने हार नहीं मानी, जूलियन क्विनोनेस ने पहला गोल कर टीम की वापसी कराई और हाफ टाइम तक स्कोर 2-1 हो गया.

दूसरे हाफ की शुरुआत में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा जब जारेल क्वांसाह को रेड कार्ड दिखाया गया और टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई. इसके बावजूद इंग्लैंड ने दबाव झेलते हुए 60वें मिनट में हैरी केन के पेनल्टी गोल से 3-1 की बढ़त बना ली.

Advertisement

इसके बाद मेक्सिको के राउल जिमेनेज ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया और मुकाबला रोमांचक बना दिया. अतिरिक्त समय में मेक्सिको ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड का डिफेंस मजबूती से डटा रहा.

यह भी पढ़ें: Neymar retirement: नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, ब्राजील के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही ल‍िया संन्यास

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. इंग्लैंड टीम एस्टाडियो एज़्टेका में विश्व कप मुकाबले में मेक्सिको को हराने वाली पहली टीम बन गई.

वहीं बेलिंगहैम ने 40 साल बाद इस ऐतिहासिक स्टेडियम में विश्व कप में ऐसा कारनामा किया, जिसकी तुलना माराडोना के 1986 विश्व कप प्रदर्शन से की जा रही है.

अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना 11 जुलाई (शनिवार) को नॉर्वे से होगा, जिसने प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement