scorecardresearch
 
Advertisement

धनराज नथवानी को टिकट देकर अखिलेश ने क्या खेल किया? देखें खबरदार

धनराज नथवानी को टिकट देकर अखिलेश ने क्या खेल किया? देखें खबरदार

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया है. धनराज नथवानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज और अंबानी परिवार से जुड़े होने के कारण इस फैसले पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल उठा रहे हैं और इसे पूंजीवाद से जोड़ रहे हैं. इसी बीच, भाजपा मंत्री राकेश सचान की अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर सामने आने के बाद यूपी की राजनीति में क्रॉस वोटिंग की अटकलें भी तेज हो गई हैं. देखें...

Advertisement
Advertisement