scorecardresearch
 

ज‍िम्बाब्वे से जीतकर भी खुश नहीं सूर्या, टीम इंड‍िया की इस कमजोरी पर उठाए सवाल, वेस्टइंडीज संग मैच से पहले दिया अल्टीमेटम

भारत ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखीं हैं, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत से संतुष्ट नहीं दिखे. चेपॉक में 256 रन बनाने के बाद भी भारत ने 184 रन लुटाए. कप्तान ने कहा कि टीम को आगे के मैचों में ज्यादा क्लिनिकल और स्मार्ट क्रिकेट खेलना होगा.

Advertisement
X
बड़ी जीत के बावजूद संतुष्ट नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बोले- और ‘स्मार्ट’ होना होगा (Photo: PTI)
बड़ी जीत के बावजूद संतुष्ट नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, बोले- और ‘स्मार्ट’ होना होगा (Photo: PTI)

चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे पर दमदार जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी टीम की गेंदबाजी से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे. उन्होंने साफ कहा कि जीत अहम है, लेकिन नॉकआउट से पहले टीम को और क्लीन‍िकल बनना होगा.

गुरुवार (26 फरवरी को) मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद यह प्रदर्शन टीम के लिए बेहद जरूरी था.

हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ज‍िम्बाब्वे कभी भी जीत की स्थिति में नहीं दिखी, फिर भी उसने 6 विकेट पर 184 रन बना लिए. छठे गेंदबाज के तौर पर उतरे श‍िवम दुबे ने दो ओवर में 46 रन खर्च किए, जिसने भारतीय कप्तान को चिंतित किया.

मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा- हम गेंद से और बेहतर कर सकते थे. जीत तो जीत है, लेकिन हमें अपने विकल्पों के साथ थोड़ा और स्मार्ट होना होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ हम अपनी गलतियां सुधारेंगे.

भारत का अगला मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा, जिसे टूर्नामेंट में भारत के लिए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल माना जा रहा है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टीम इंड‍िया ने कैसे किया ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ प्रदर्शन
कप्तान सूर्या ने यह भी बताया कि टीम ने इस अहम मैच से पहले पुरानी गलतियों को पीछे छोड़ने की कोशिश की. उन्होंने कहा- हमने लीग स्टेज या पिछले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोचा. हमारे वीडियो एनालिस्ट ने पिछले एक साल के सकारात्मक प्रदर्शन का प्रेजेंटेशन तैयार किया था. उससे हमें आत्मविश्वास मिला और हम पूरी स्पष्टता के साथ मैदान पर उतरे.

उन्होंने बल्लेबाजी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर सात तक सभी का योगदान रहा और प्रदर्शन लगभग संपूर्ण था.

स‍िकंदर रजा ने टीम इंड‍िया से हारने की क्या वजह बताई?
जिम्बाब्वे के कप्तान स‍िकंदर रजान ने माना कि बड़ी टीमों को चुनौती देने के लिए उनकी टीम को तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

उन्होंने कहा- हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जो पहली बार वर्ल्ड कप और पहली बार भारत में खेल रहे हैं. यह बहाना नहीं है, लेकिन सीखने का प्राजारी है. अगर किसी एक विभाग में कमी रह जाए तो मैच हाथ से निकल जाता है. 

जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे मैच में 250 से ज्यादा रन गंवाए, जिसने उसकी हार में बड़ी भूमिका निभाई. इस हार के साथ ही टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. अब वह अपना आखिरी मैच 1 मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement