वेस्ट इंडीज (West Indies) उत्तरी अमेरिका के पास स्थित है और इसे कैरिबियाई द्वीपों का समूह भी कहा जाता है. वेस्ट इंडीज का नाम भले ही एक देश जैसा लगता है, लेकिन यह वास्तव में एक देश नहीं बल्कि कई द्वीपों और देशों का समूह है. क्रिकेट जैसे खेलों में वेस्ट इंडीज की टीम मशहूर है, जिसमें अलग-अलग देश और द्वीपों से खिलाड़ी शामिल होते हैं. इसका क्रिकेट टीम का अपना अलग राष्ट्रीय गीत नहीं होता बल्कि खेलने के दौरान क्रिकेट ही उनकी पहचान बनता है.
वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम, जिसे आम बोलचाल में विंडीज कहा जाता है, कैरेबियन क्षेत्र के लगभग 15 अंग्रेजी भाषी देशों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती है. यह टीम 1970 के दशक से 1990 के दशक की शुरुआत तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक रही है. विंडीज टीम के कई महान खिलाड़ी जैसे ब्रायन लारा, क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, और माइकल होल्डिंग शामिल हैं, जिन्हें क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में भी जगह मिली है. वेस्ट इंडीज ने क्रिकेट विश्व कप 1975 और 1979 में जीता, साथ ही टी20 विश्व कप भी कई बार जीता है.
हालांकि, वर्तमान में टीम की स्थिति थोड़ी कमजोर होती दिख रही है, हाल के समय में टीम का प्रदर्शन काफी गिरा है और दबाव में बनी हुई है. वर्तमान में टीम के युवा खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करते नजर आते हैं. उदाहरण के लिए, अक्टूबर 2025 में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 50 ओवर के एक मैच में केवल 18 रन पर ऑल आउट हो गई.
वेस्ट इंडीज उत्तरी अटलांटिक महासागर और कैरिबियाई सागर से घिरा हुआ है. वेस्ट इंडीज में कुल 13 स्वतंत्र द्वीप देश और उनके अधीन 18 क्षेत्र शामिल हैं. मुख्य रूप से यह तीन द्वीपसमूहों में बटा हुआ है- Great Antilles, Lesser Antilles और Lucayan Islands इसके अलावा इसमें बहामास और तुर्क और कैकोस द्वीप भी आते हैं.
इतिहास की दृष्टि से, वेस्ट इंडीज के हर द्वीप की अपनी अलग खास कहानी है, जो कोलंबस के यहां आने से भी पहले की है. यह क्षेत्र लगभग 500 सालों से विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है.यहां कई भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें अंग्रेजी प्रमुख है, साथ ही स्पेनिश, हिंदी, भोजपुरी जैसी भाषाएं भी सुनने को मिलती हैं. संगीत की यहां बड़ी महत्ता है, लोग संगीत से गहरे जुड़े हैं और कई मशहूर संगीतकार इसी क्षेत्र से हैं.
वेस्ट इंडीज में पर्यटन भी काफी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां खूबसूरत समुद्र तट, प्राकृतिक नजारे, और रंग-बिरंगे त्यौहार जैसे त्रिनिदाद-टोबैगो का कार्निवाल देखने लायक हैं. ये सभी विशेषताएं वेस्ट इंडीज को एक आकर्षक स्थान बनाती हैं.
कर्टनी वॉल्श ने साबित किया कि महानता सिर्फ टैलेंट से नहीं... बल्कि अनुशासन, मेहनत और निरंतरता से भी हासिल होती है. कर्टनी वॉल्श ऐसे पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा टच किया. टेस्ट के साथ-साथ वनडे इंटरनेशनल में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी.
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में जोमेल वॉरिकन ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. 221 रन पर 3 विकेट गंवाने वाली बांग्लादेश की टीम देखते ही देखते 272 रन पर ऑलआउट हो गई.
वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक ही दिन में दो बड़े स्कोर चेज़ होते देखकर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अंग्रेजी के दो अक्षर लिखे, इस पर कई मीम्स बन गए हैं. ध्यान रहे श्रीलंका ने इंग्लैंड के 430 रन का टारगेट हासिल किया तो भारत ने न्यूजीलैंड (ब्लैक कैप्स) के 225 को आसानी से पार कर लिया.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के कप्तान ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए, जबकि दोहरा शतक 114 गेंदों में पूरा किया. वह इंग्लैंड के पहले ODI डबल सेंचुरियन बने और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 429/4 रन बनाए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रहने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी में है। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला।
नरेंद्र हिरवानी का करियर एक ऐतिहासिक उपलब्धि से शुरू हुआ और घरेलू क्रिकेट में उनकी निरंतर सफलता ने उनकी प्रतिभा को साबित किया. भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह लंबे समय तक अपनी शुरुआती चमक बरकरार नहीं रख सके, लेकिन टेस्ट डेब्यू पर 16 विकेट लेने का उनका रिकॉर्ड आज भी भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल है.
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने भारत के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी20 इंटरनेशनल से पहले अपनी भूमिका और कप्तानी पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सभी को खुश करना नहीं, बल्कि टीम के लिए सही फैसले लेना है.
भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में है। शुरुआती चार मैचों में मौका नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने उम्मीद जताने वाला संदेश साझा किया।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है, सवाल यह है कि अब तक इस सीरीज के चारों मैच नहीं खेले वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में खेलेंगे, क्योंकि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी से इस बात की चर्चा है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 को लेकर अच्छी खबर नहीं हैं, इस बात के आसार हैं कि बारिश मैच का मिजाज बिगाड़ सकती है. मैच शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मैच टी20 क्रिकेट के सबसे नाटकीय मुकाबलों में गिना जाता है. रोहित का शतक, शुरुआती झटकों के बाद भारत की वापसी और दो सुपर ओवर ने इसे यादगार बना दिया था. अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ऐसे में उसी मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.
रेवेन्यू मॉडल में बदलाव के लिए ICC और सदस्य देशों के बीच सहमति जरूरी होगी. फिलहाल, क्रिस डेहरिंग के बयान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आर्थिक असमानता और छोटे बोर्डों के भविष्य पर एक नई बहस छेड़ दी है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I से पहले टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है. अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में चौथे मुकाबले के दौरानचोट लगी थी. ऐसे में बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मुकाबले में प्लेइंग 11 पर सबकी नजरें रहेंगी.
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का डिसाइडर मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में होगा. वहीं इस मुकाबले में प्लेइंग 11 को लेकर एक बार फिर सवाल है कि क्या बदलाव होने चाहिए, आइए इस बारे में समझ लें....
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया. इसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया को जब एक बार फिर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, तो उनका माथा भी घूम गया.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथे टी20 में नमन धीर की स्टम्पिंग चर्चा का विषय बन गई. गुडाकेश मोती की गेंद पर शाई होप ने उन्हें स्टम्प किया. तीसरे अंपायर ने करीब पांच मिनट तक अलग-अलग एंगल से जांच की और धीर को आउट दिया. हालांकि, साइड एंगल के वीडियो को लेकर फैसले पर सवाल उठे.
टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है और पांचवां मुकाबला निर्णायक होगा. भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी के आक्रामक रुख को बनाए रखने के साथ-साथ गेंदबाजी में हुई गलतियों को सुधारने की चुनौती होगी. सुनील गावस्कर की टिप्पणी ने इस बहस को और तेज कर दिया है कि बड़े स्कोर वाले मुकाबलों में सिर्फ पिच को जिम्मेदार ठहराने के बजाय गेंदबाजों की सटीकता पर भी ध्यान देना जरूरी है.
IND vs WI 4th T20I: भारतीय टीम को हैदराबाद में आखिरी 4 ओवर्स यानी 24 गेंदों में 59 रन चाहिए थे. भारत का स्कोर 189/5 था, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी क्रीज पर थे, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम कैसे मैच हार गई. आइए बताते हैं इसके पीछे की कहानी
हैदराबाद टी20 में शमर जोसेफ की बॉडीलाइन गेंदबाजी सुर्खियों में रही. अब दोनों टीमें शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी. इसी मैच से सीरीज के विजेता का फैसला होगा.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाना है. भारतीय टीम के सामने निर्णायक मुकाबले में गलतियां सुधारने और वेस्टइंडीज की रणनीति का बेहतर जवाब देने की चुनौती होगी.