बेतिया के साठी थाना में तैनात महिला सिपाही को सरकारी हथियार के साथ सिविल ड्रेस में सोशल मीडिया रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई. जांच में बिहार पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया SOP और दिशा-निर्देशों की अनदेखी सामने आई. इसके बाद पश्चिम चंपारण पुलिस अधीक्षक ने महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया.