scorecardresearch
 

ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन ग‍िल नंबर 1 के करीब, बुमराह की धमाकेदार वापसी... अक्षर की भी छलांग, एक ही मैच से बदली तस्वीर!

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में 80 रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वह अब टॉप परर मौजूद डेरिल मिचेल से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद वनडे रैंकिंग में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.

Advertisement
X
शुभमन ग‍िल जल्द नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं (Photo: X/@BCCI)
शुभमन ग‍िल जल्द नंबर 1 बल्लेबाज बन सकते हैं (Photo: X/@BCCI)

टीम इंड‍िया के वनडे कप्तान शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बनने की दहलीज पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले वनडे में 75 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेलने के बाद गिल को 12 रेटिंग अंक का फायदा हुआ है.

अब उनके 803 अंक हैं और वह टॉप पर काबिज न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (814 अंक) से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं. हालांकि गिल शतक से चूक गए. रनचेज के दौरान वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए, लेकिन उनकी पारी भारत की जीत की नींव साबित हुई.

टॉप-10 में विराट और रोहित भी कायम
आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में शुभमन गिल के बाद भारतीय दिग्गज विराट कोहली 757 अंकों के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 744 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

इसी बीच वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अर्धशतक की बदौलत एक स्थान ऊपर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके चलते पाकिस्तान के बाबर आजम सातवें स्थान पर खिसक गए. श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने टॉप-10 में जगह बना ली है, जबकि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
ICC Rankings

Advertisement

जो रूट और बेन करन को भी बड़ा फायदा
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट भारत के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद छह स्थान की छलांग लगाकर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वेस्टइंडीज के कीसी कार्टी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गए. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन जिम्बाब्वे के खिलाफ दो अर्धशतकों की बदौलत 12 स्थान की छलांग लगाकर 25वें नंबर पर पहुंच गए. बसे बड़ी छलांग जिम्बाब्वे के बेन करन ने लगाई. बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी के बाद वह 31 स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर पहुंच गए.

बुमराह की ODI रैंकिंग में वापसी
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद वापसी की है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेने के बाद बुमराह सीधे 24वें स्थान पर पहुंच गए. यह वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद उनका पहला वनडे मुकाबला था. उन्होंने नौ ओवर में सिर्फ 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

वहीं इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर एक स्थान नीचे चौथे नंबर पर खिसक गए, जबकि साउथ अफ्रीका के केशव महाराज तीसरे स्थान पर पहुंच गए. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए. बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती भी छह-छह स्थान ऊपर चढ़कर क्रमशः 15वें और 16वें स्थान पर पहुंच गए.

Advertisement

अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में लगाई छलांग
आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा तीसरे नंबर पर खिसक गए.

भारत के अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक लगाने और चार विकेट झटकने के बाद तीन स्थान की छलांग लगाई है. अब वह आईसीसी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement