बर्मिंघम (Birmingham) इंग्लैंड का एक प्रमुख शहर है जो वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में स्थित है. यह लंदन (London) के बाद इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और ऐतिहासिक, औद्योगिक तथा सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. बर्मिंघम को अक्सर “ब्रिटेन की फैक्ट्री” (Workshop of the World) कहा जाता है, क्योंकि यह औद्योगिक क्रांति के समय देश का प्रमुख उत्पादन केंद्र था.
बर्मिंघम का इतिहास रोमन युग तक जाता है, लेकिन इसका वास्तविक विकास 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के दौरान हुआ. यह शहर लोहे, स्टील, मशीनरी, और गहनों के निर्माण में अग्रणी बन गया. इसके कारखानों और कार्यशालाओं ने ब्रिटेन को विश्व की आर्थिक शक्ति बनने में मदद की.
आज भी बर्मिंघम ब्रिटेन का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है. यहां की अर्थव्यवस्था अब सेवाक्षेत्र (services sector), वित्त, शिक्षा, और पर्यटन पर आधारित है. बर्मिंघम में ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर “बुलरिंग” (Bullring) स्थित है, जो इसे एक बड़ा वाणिज्यिक हब बनाता है.
बर्मिंघम विश्वविद्यालय (University of Birmingham) विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है. यह अनुसंधान, विज्ञान और नवाचार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इसके अतिरिक्त एस्टन विश्वविद्यालय (Aston University) और बर्मिंघम सिटी विश्वविद्यालय (Birmingham City University) भी उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं.
बर्मिंघम एक बहुसांस्कृतिक शहर है जहां भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ्रीका, कैरेबियन और अन्य देशों से लोग बसे हुए हैं. यह विविधता शहर की खानपान, परिधान, संगीत और त्योहारों में झलकती है. यहां भारतीय भोजन विशेष रूप से लोकप्रिय है और "बल्टी करी" के लिए बर्मिंघम विश्व प्रसिद्ध है.
बर्मिंघम खेल प्रेमियों के लिए भी खास है. यह 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का मेज़बान रहा है. यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए प्रसिद्ध है.
पाकिस्तान की टीम को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम 19 अगस्त (बुधवार) को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बाबर की जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं.
माल्टा से ब्रिटेन जा रही रायनएयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बिना एयर कंडीशनिंग के तपते विमान में बैठना पड़ा. गर्मी इतनी बढ़ गई कि कुछ यात्रियों ने कपड़े उतार दिए, जबकि दो लोगों के बेहोश होने और कई यात्रियों के उल्टी करने की खबर है.
शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले चेतावनी दी है. अख्तर ने कहा कि इंग्लैंड वेस्टइंडीज जैसी गलती नहीं करेगा और सीम गेंदबाजों के अनुकूल पिचों पर पाकिस्तान के लिए हालात संभालना बेहद मुश्किल होगा.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने इंग्लैंड दौरे से पहले PCB को सलाह दी है कि बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से दूर रखा जाए और पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया से बातचीत की जिम्मेदारी दी जाए.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ की पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के महिला F57 शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया. 2 साल की उम्र में पोलियो, पहले पति से तलाक, आर्थिक तंगी और ट्रेनिंग के लिए घर बेचने जैसी कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. जानिए संघर्ष से सफलता तक शर्मिला धनखड़ की प्रेरणादायक कहानी.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में 80 रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वह अब टॉप परर मौजूद डेरिल मिचेल से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद वनडे रैंकिंग में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.
भारत के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि 20 रन के भीतर 5 विकेट गंवाना टीम की सबसे बड़ी गलती रही. उन्होंने कहा कि 260 रन का स्कोर लड़ने लायक था, लेकिन दूसरी पारी में पिच धीमी हो गई. ब्रूक ने जो रूट और लियाम डॉसन की साझेदारी की तारीफ करते हुए कार्डिफ में पिच देखकर टीम चुनने की बात कही.
भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी जोड़े. इस जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को हराया और लगातार छठी वनडे जीत भी दर्ज की.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल 80 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. 26वें ओवर में उन्हें दाएं पैर के पिछले हिस्से में तकलीफ महसूस हुई और वह पिच पर ही लेट गए. फिजियो की जांच के बाद गिल बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान छोड़ना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर बेन डकेट का शानदार कैच लपका. इस कैच ने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के डेविड मिलर वाले ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर बुमराह के इस कैच की जमकर चर्चा हो रही है.
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड्स में नजर आए. ब्लैक गॉगल और ब्लैक जैकेट में उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. कैमरे में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी बैकग्राउंड में दिखाई दीं. इससे पहले धोनी अपने जन्मदिन पर ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 मुकाबला देखने पहुंचे थे.
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी.
अमृतसर से बर्मिंघम जा रही Air India फ्लाइट AI117 में लैंडिंग से पहले Ram Air Turbine (RAT) अचानक डिप्लॉय हो गया. तकनीकी जांच में सभी सिस्टम सामान्य पाए गए और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. एअर इंडिया ने फ्लाइट को ग्राउंड कर जांच शुरू की है, जबकि वापसी फ्लाइट AI114 रद्द कर दी गई है. यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टी20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.
भारत ने बर्मिंघम में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को 336 रनों से टेस्ट मैच में हराया. यह पहला मौका है जब भारत ने इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता है. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. आकाशदीप ने इस मैच में 10 विकेट लिए और गिल ने दोनों परियों में शतक.
इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया और पुलिस को एडवायजरी जारी करनी पड़ी. साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम से होटल के अंदर ही रहने को कहा गया.