एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Stadium), जो बर्मिंघम (Birmingham), इंग्लैंड में स्थित है, क्रिकेट की दुनिया में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है. यह इंग्लैंड का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है और वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान भी है. इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, आधुनिक सुविधाएं और रोमांचक मुकाबलों का लंबा इतिहास इसे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास स्थान बनाते हैं.
एजबेस्टन की स्थापना वर्ष 1882 में हुई थी. यह लॉर्ड्स के बाद इंग्लैंड का दूसरा सबसे पुराना टेस्ट स्थल है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच 1902 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. समय के साथ इसमें कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गईं, और अब यह 25,000 से अधिक दर्शकों को बैठाने की क्षमता रखता है. मैदान का पुनर्निर्माण 2011 में हुआ जिसमें नई स्टैंड्स और पवेलियन बनाए गए.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 2005 एशेज टेस्ट मुकाबले को टेस्ट क्रिकेट के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाता है. इंग्लैंड ने यह मैच केवल 2 रनों से जीता था. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की थी. 2022 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट भारत द्वारा खेले गए पिछले सीरीज का निर्णायक मुकाबला था, जिसमें जॉनी बेयरस्टो की शानदार बल्लेबाज़ी की चर्चा हुई.
एजबेस्टन न केवल इंग्लैंड बल्कि विश्व क्रिकेट में एक अहम भूमिका निभाता है. यह मैदान विश्व कप, एशेज, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों का हिस्सा रहा है. यहां का माहौल खिलाड़ियों को प्रेरित करता है और दर्शकों को अविस्मरणीय अनुभव देता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में 80 रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वह अब टॉप परर मौजूद डेरिल मिचेल से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद वनडे रैंकिंग में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.
भारत के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि 20 रन के भीतर 5 विकेट गंवाना टीम की सबसे बड़ी गलती रही. उन्होंने कहा कि 260 रन का स्कोर लड़ने लायक था, लेकिन दूसरी पारी में पिच धीमी हो गई. ब्रूक ने जो रूट और लियाम डॉसन की साझेदारी की तारीफ करते हुए कार्डिफ में पिच देखकर टीम चुनने की बात कही.
भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी जोड़े. इस जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को हराया और लगातार छठी वनडे जीत भी दर्ज की.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल 80 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. 26वें ओवर में उन्हें दाएं पैर के पिछले हिस्से में तकलीफ महसूस हुई और वह पिच पर ही लेट गए. फिजियो की जांच के बाद गिल बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान छोड़ना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर बेन डकेट का शानदार कैच लपका. इस कैच ने क्रिकेट फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के डेविड मिलर वाले ऐतिहासिक कैच की याद दिला दी. सोशल मीडिया पर बुमराह के इस कैच की जमकर चर्चा हो रही है.
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड्स में नजर आए. ब्लैक गॉगल और ब्लैक जैकेट में उनका अंदाज चर्चा का विषय बन गया. कैमरे में उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी बैकग्राउंड में दिखाई दीं. इससे पहले धोनी अपने जन्मदिन पर ट्रेंट ब्रिज में तीसरा टी20 मुकाबला देखने पहुंचे थे.
शुभमन विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. शुभमन ने विराट कोहली को पछाड़ दिया. कोहली ने जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉर्थसाउंड टेस्ट में 200 रन बनाए थे.
भारत के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 64 रन की हार ही नहीं मिली, बल्कि स्लो ओवर रेट के कारण ICC ने उस पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है. पाकिस्तान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाया था. कप्तान फातिमा सना ने गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी.
Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को ग्रुप चरण में नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है. हालिया खराब फॉर्म और चोटों के बावजूद भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टी20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है.
पाकिस्तान चैम्पियंस को WCL 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका चैम्पियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में पाकिस्तान चैम्पियंस की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है.
भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड टीम के मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान हालिया रवैये पर उनकी क्लास लगाई. और एजबेस्टन टेस्ट में 600 प्लस का टारगेट चेज ना करने पर लताड़ा. स्टोक्स पर भी निशाना साधा.
हार के बाद बाद बेन स्टोक्स ने कहा कि एजबेस्टन की पिच भारतीय कंडीशन की तरह हो गई थी. एजबेस्टन की पिच पर दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1692 रन ठोके.
एजबेस्टन में महाजीत के बाद भी टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सपाट पिच और ड्यूक बॉल को लेकर नाराजगी जाहिर की है.
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया ने 336 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. 5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है. बर्मिंघम की जीत में ना सिर्फ कप्तान शुभमन गिल का बड़ा योगदान रहा बल्कि तेज गेंदबाज आकाशदीप और सिराज ने भी अपनी ताकत दिखाई. देखें ये स्पेशल शो.
India vs England, 2nd Test Day 5: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 336 रनों से जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
इंग्लैंड की टीम चेज में जैक क्राउली, बेन डकेट और जो रूट जैसे धुरंधर बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी है, जिसने भारत के पक्ष में काफी हद तक मैच को झुका दिया है. अब मेजबान टीम की सारी उम्मीदें कप्तान बेन स्टोक्स, जेमी स्मिथ, ओली पोप और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों पर टिकी हैं.
India vs England Live Score, 2nd Test Day 4: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. मुकाबले में इंग्लैंड के सामने 608 रनों का टारगेट है.
शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. शुभमन अब किसी टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. शुभमन ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ दिया.