अक्षर पटेल, क्रिकेटर
अक्षर पटेल (Axar Patel) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग टीम का भी हिस्सा हैं. वह एक ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ के स्लो ऑर्थडॉक्स गेंदबाज और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वह टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल है ( World Cup 2023).
अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था (Axar Patel Age). वह माता प्रीतिबेन पटेल और पिता राजेश पटेल की सबसे छोटी संतान हैं (Axar Patel Parents). उनके एक बड़े भाई, संशीप पटेल और एक बड़ी बहन, शिवांगी पटेल हैं (Axar Patel Siblings). उन्होंने नाडियाड के धर्मसिंह देसाई विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर सके (Axar Patel Education).
उन्होंने 20 जनवरी 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड मेहा से सगाई की और 26 जनवरी 2023 को गुजरात के वडोदरा में शादी की. उनका एक बेटा है.
पटेल ने अपना वनडे डेब्यू 15 जून 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में किया था (Axar Patel ODI Debut). उन्होंने 13 फरवरी 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए चेन्नई में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जहां उन्होंने 7 विकेट लिए. वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले भारत के नौवें गेंदबाज बने (Axar Patel Five Wicket Hall on Test Debut). 17 जुलाई 2015 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने करियर का पहला टी20आई मैच खेला (Axar Patel T20I Debut).
पटेल को 2013 में IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने साइन किया गया था, लेकिन उन्हें रिलीज होने तक खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद, उन्हें 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने चुना और 17 विकेट के साथ बेहद कामयाब गेंदबाज के रूप में सामने आए. उन्हें 2015 आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने रिटेन किया. उन्होंने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 13 विकेट लेने के अलावा 206 रन भी बनाए. 1 मई 2016 को, गुजरात लायंस के खिलाफ, उन्होंने पांच गेंदों में चार विकेट लिए. उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 सीजन के लिए रिटेन किया था. उन्हें 2019 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अनुबंधित किया. 2022 IPL Mega Auction से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 9 करोड़ रुपए की रकम अदा करके रिटेन किया (Axar Patel Retained for 9 Crore).
13 सितंबर 2026 भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा. जूनियर एशिया कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने खिताब जीतकर डबल धमाल किया. वहीं महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पुरुष क्रिकेट टीम ने भी अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से शिकस्त दी. इसके अलावा धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. यानी एक ही दिन भारत ने हॉकी, क्रिकेट और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन कर सुपर संडे को यादगार बना दिया.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी 80 के दशक वाले स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स लगातार अपना रिएक्शन देने का काम कर रहे हैं.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
भारत को आने वाले दिनों में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है. इन मुकाबलों में चयनकर्ता युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं. क्रुणाल के लिए वापसी का रास्ता जरूर खुला है, लेकिन अंतिम फैसला उनके मौजूदा प्रदर्शन और टीम की जरूरतों पर निर्भर करेगा.
आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस उनके संभावित ट्रेड पर विचार कर सकती है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यदि यह ट्रेड होता है तो दिल्ली की टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.
भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा और निर्णायक वनडे खेला जाएगा. सीरीज 1-1 से बराबर है. जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, लॉर्ड्स के आंकड़े, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों पर नजर और रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी चर्चा.
India vs England, 2nd ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में आयोजित हुआ.भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 233 रनों का स्कोर बनाया. 234 रनों के टारगेट को मेजबान टीम ने आराम से हासिल कर लिया.
India vs England Playing 11, 2nd ODI:एजबेस्टन में पहला वनडे जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल के फिट होने की खबर राहत देने वाली है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है.ऐसे में बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 बदलेगी?
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में 80 रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वह अब टॉप परर मौजूद डेरिल मिचेल से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की लंबे समय बाद वनडे रैंकिंग में वापसी हुई है, जबकि अक्षर पटेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है.
ICC वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर-1 से सिर्फ 11 अंक दूर पहुंच गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की रैंकिंग में वापसी की, जबकि अक्षर पटेल ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए. पहले वनडे में अर्धशतक लगाने और चार विकेट लेने के बाद उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बना ली है.
भारत ने एजबेस्टन में पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने चार विकेट लेने के साथ नाबाद 57 रन भी जोड़े. इस जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में 11 साल बाद इंग्लैंड को हराया और लगातार छठी वनडे जीत भी दर्ज की.
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार चोटिल हो गए. 48वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पिंडली और हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे. गुरनूर अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़ना पड़ा. इससे पहले उन्होंने दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झटका दिया था.
IND vs ENG 4th T20: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत के लिए 'करो या मरो' की स्थिति है. लगातार हार और तीसरे मैच में 76 रन पर ऑलआउट होने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय माने जा रहे हैं. संजू सैमसन की वापसी की मांग तेज है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. तिलक वर्मा पर गौतम गंभीर का भरोसा भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
टीम इंडिया के लिए ब्रिस्टल में होने वाला मुकाबला काफी अहम है. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की संभावित वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के आने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर संतुलन बन सकता है.
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज और पहले स्पिनर बने। अक्षर ने यह मुकाम अपने 98वें मैच में हासिल किया .
अक्षर पटेल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करने में माहिर हैं. अक्षर पटेल ने यह मुकाम ऐसे समय हासिल किया है, जब वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं.
अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद फोन कर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की पुष्टि की. दो कॉल मिस करने के बाद रात को जब अक्षर ने वापस फोन किया तो पंत ने उत्साहित होकर कहा, भाई कन्फर्म हो गया, मैं वापस आ रहा हूं.
बीसीसीआई (BCCI) ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वापसी हो गई. वहीं यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिली है.
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, IPL: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हुईं. यह मौजूदा आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला रहा. अब प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जून में एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलेगी. टीम में 4 नए चेहरों को मौका मिला है, वहीं कुछ बड़े नाम ड्रॉप भी हुए हैं.