scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

बाजार धड़ाम... लेकिन इस मल्टीबैगर शेयर में 20% का अपर सर्किट, ये चीज बनाती है कंपनी

20 फीसदी उछल गया ये शेयर
  • 1/6

शेयर बाजार में मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो बाजार की क्लोजिंग तक जारी है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बुरी तरह फिसलकर बंद हुए. लेकिन बाजार धड़ाम होने के बावजूद ऑटो सेक्टर की एक कंपनी के शेयर में अचानक अपर सर्किट लग गया और ये 20 फीसदी तक उछल गया. ये कंपनी है लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजी, जिसका शेयर पहले ही निवेशकों के लिए मल्टीबैगर शेयर साबित हुआ है और अब लगातार कमाई कराता दिख रहा है. (Photo: AI Generated)

झटके में 2000 रुपये के पार निकला भाव
  • 2/6

झटके में 2000 रुपये के पार निकला भाव
Lumax Auto Share ने मंगलवार को अपने पिछले बंद 1757 रुपये की तुलना में तेज उछाल के साथ 1795 रुपये के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और फिर देखते ही देखते इसका भाव 20 फीसदी का अपर सर्किट हिट करते हुए 2085.80 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका 52 वीक का नया हाई लेवल है और इसके 52 वीक के लो-लेवल से वर्तमान प्राइस करीब 110 फीसदी ज्यादा है, जो 990 रुपये है. शेयर में आई इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14,070 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: ITG)

इस तेजी के पीछे वजह क्या है? 
  • 3/6

इस तेजी के पीछे वजह क्या है? 
ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में तेज उछाल के  पीछे के कारणों की बात करें, तो कंपनी ने अल्पसंख्यक हिस्सेदारी से पहले अपने लाभ और राजस्व (PAT) में 83 फीसदी की सालाना ग्रोथ दर्ज की है. ये बीते साल की समान तिमाही के 54 करोड़ रुपये से बढ़कर 99 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. जून तिमाही में लुमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज के नेट प्रॉफिट में भी तगड़ा उछाल आया और ये 109.17% बढ़कर 86.64 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: ITG)

Advertisement
प्रोडक्शन से बिक्री तक में उछाल 
  • 4/6

प्रोडक्शन से बिक्री तक में उछाल 
लुमैक्स ऑटो के एमडी अनमोल जैन का कहना है कि ऑटोमोटिव बिजनेस ने FY27 की मजबूत शुरुआत की है. प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 22 फीसदी की जोरदार ग्रोथ दर्ज की गई है. कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, बिक्री जून 2026 में समाप्त तिमाही में 32.86% बढ़कर 1363.62 करोड़ रुपये हो गई, जबकि जून 2025 की समान तिमाही में यह 1026.37 करोड़ रुपये थी. (Photo: Pexels)

5 साल में 1222% का धांसू रिटर्न
  • 5/6

5 साल में 1222% का धांसू रिटर्न
ऑटोमोटिव सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी का शेयर अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) साबित हुआ है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शेयर का भाव पांच साल में 156 रुपये से उछलकर 2000 रुपये के पार पहुंच चुका है. इस हिसाब से देखें, तो निवेशकों को 1222 फीसदी का धांसू मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. वहीं बीते एक साल में इसने निवेशकों का पैसा करीब 100 फीसदी रिटर्न के साथ डबल किया है. (Photo: ITG)

1 लाख को बना दिया 13 लाख रुपये
  • 6/6

1 लाख को बना दिया 13 लाख रुपये
पांच सालों में इस Multibagger Lumax Auto Share से मिले रिटर्न से हुए निवेशकों के फायदे का कैलकुलेशन देखें, तो अगर किसी निवेशक ने 156 रुपये के भाव पर कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उनकी रकम अब बढ़कर 13,22,000 रुपये हो गई होगा. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement