scorecardresearch
 

रजत पाटीदार का प्रहार, रिकॉर्ड्स हुए ढेर... RCB ने प्लेऑफ में मचाई तबाही

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.

Advertisement
X
IPL 2026 के प्लेऑफ में रिकॉर्ड्स की लड़ी, रजत पाटीदार के नाम 4 रिकॉर्ड्स (Photo: PTI)
IPL 2026 के प्लेऑफ में रिकॉर्ड्स की लड़ी, रजत पाटीदार के नाम 4 रिकॉर्ड्स (Photo: PTI)

 कप्तान रजत पाटीदार की 93 रनों की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को गुजरात टाइटन्स को 92 रन से रौंदकर 5वीं बार फाइनल में जगह पक्की की. अब नजर डालते हैं इस मैच के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर.

- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटन्स (GT)  के खिलाफ IPL प्लेऑफ मैच में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया (254/5). इससे पहले यह रिकॉर्ड GT के नाम था, जिन्होंने ठीक तीन साल पहले क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 बनाए थे. 

- IPL में यह चौथी बार है जब RCB ने 250 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 6 बार ऐसा कारनामा किया है. 

- आरसीबी ने आखिरी छह ओवरों में 114 रन ठोके, जो IPL इतिहास में किसी टीम द्वारा अंतिम छह ओवरों में बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. यह रिकॉर्ड खुद RCB के नाम है, जब उन्होंने 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ अंतिम छह ओवरों में 126 रन बनाए थे.

- आईपीएल 2026 में RCB ने नौवीं बार 200+ स्कोर बनाया. यह किसी भी टी20 टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी इस सीजन नौ बार 200+ स्कोर बनाए हैं.

Advertisement

- रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93* रन 281.81 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जो IPL में किसी कप्तान द्वारा 50+ स्कोर में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है. इससे पहले यह रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस के नाम था, जिन्होंने 2024 में GT के खिलाफ 23 गेंदों पर 64 रन 278.26 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे.

- रजत पाटीदार ने IPL इतिहास में 281.81 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज इतनी ऊंची स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाया है.
रजत पाटीदार का 93* रन IPL प्लेऑफ में किसी कप्तान का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है.

इससे पहले डेविड वार्नर ने भी 2016 के क्वालिफायर-2 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ 93* बनाए थे.

- रजत पाटीदार ने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए, जो IPL प्लेऑफ में किसी बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे ज्यादा है. यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है, जिन्होंने 2023 में MI के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे. 

- कगिसो रबाडा ने IPL 2026 के पावरप्ले में 18 विकेट लिए हैं, जो किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2023 में GT के लिए खेलते हुए 17 विकेट लिए थे.

- हालांकि दूसरी तरफ रबाडा ने इस सीजन कुल 35 छक्के भी खाए हैं, जो IPL के किसी एक सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं. उन्होंने अंशुल कम्बोज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम इसी साल 34 छक्के खाने का रेकॉर्ड है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement