डेविड वॉर्नर, क्रिकेटर
डेविड एंड्रयू वॉर्नर (David Warner) एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान हैं, बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज, वॉर्नर 132 सालों में पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई हैं जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अनुभव के बिना राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए. वह 2015 और 2018 के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट और वनडे उप-कप्तान रहे.
डेविड वॉर्नर का जन्म 27 अक्टूबर 1986 को पूर्वी सिडनी के एक उपनगर पैडिंगटन में हुआ था (David Warner Age). उनकी मां, शीला वॉर्नर ने उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया (David Warner Mother). शुरुआत में उन्होंने सिडनी कोस्टल क्रिकेट क्लब और ईस्टर्न सबअर्ब्स क्लब के लिए खेला. वॉर्नर ने मैट्राविले पब्लिक स्कूल और रैंडविक बॉयज हाई स्कूल में पढ़ाई की (David Warner Education).
डेविड वॉर्नर ने 2015 में कैंडिस फाल्ज़ोन से शादी की. उनके तीन बच्चे हैं, और वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं.
वार्नर ने 11 जनवरी 2009 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20आई क्रिकेट में डेब्यू किया (David Warner T20I Debut). उन्होंने 18 जनवरी 2009 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया (David Warner ODI Debut). वार्नर ने 5 मार्च 2009 को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया (David Warner First Class Debut). डेविड वॉर्नर ने ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया (David Warner Test Debut).
मार्च 2018 में, केपटाउन में, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट को मैदान पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करके गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया. जांच में तत्कालीन कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान वॉर्नर को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाया गया, नतीजतन वॉर्नर को 1 साल के लिए खेल से निलंबित कर दिया गया था (David Warner involvement in Sandpapergate Scandal).
3 जून 2023 को, भारत के खिलाफ ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल से ठीक पहले, डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 1 जनवरी 2024 को, वार्नर ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 25 जून 2024 को, वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के 2024 T20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की पुष्टि की.
डेविड वार्नर तेलुगु फिल्म 'रॉबिनहुड' से अभिनय क्षेत्र में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं. वेंकी कुदुमुला निर्देशित यह फिल्म 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी.
Jos Buttler Most T20 Runs Record: इंग्लैंड के स्टार बैटर जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बटलर ने कीरोन पोलार्ड को इस मामले में पछाड़ दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. ईस्टर के दिन पुलिस ने उन्हें रोका था, जहां उनकी ब्लड अल्कोहल रीडिंग कानूनी सीमा से दोगुनी से भी ज्यादा निकली. अब 18 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी और सिडनी थंडर की कप्तानी भी खतरे में पड़ सकती है.
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया. वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 47 गेंदों पर 96 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए. 15 साल के बल्लेबाज ने गेल और वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. वैभव ने इस सीजन पावरप्ले में 490 रन बनाकर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. IPL प्ले ऑफ में 12 छक्के लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.
ऑस्ट्रेलियाई स्टार डेविड वॉर्नर को सिडनी में ड्रंक ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उनका अल्कोहल लेवल कानूनी सीमा से लगभग दोगुना पाया गया. पुलिस ने उन्हें टेस्ट के बाद हिरासत में लिया. हालांकि वह PSL खेलने पाकिस्तान लौट चुके हैं, लेकिन मई में कोर्ट में पेश होना होगा.
रावलपिंडीज के खिलाफ मुकाबले में कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 50 रन बनाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद डेविड वॉर्नर की साथी खिलाड़ी मोईन अली से किसी चीज को लेकर जमकर बहस हुई.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तान्स के बल्लेबाज साहिबाजादा फरहान ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया. फरहान अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
आईपीएल के इस 19वें सीजन में विराट कोहली एक खास कीर्तिमान रचने की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं. दरअसल, कोहली IPL में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं. वहीं वो 300 आईपीएल छक्कों का बैरियर क्रॉस कर देंगे.
PSL 2026 शुरू होने से पहले TTP से जुड़े संगठन ने विदेशी खिलाड़ियों को धमकी दी है. इसके बाद PCB ने सभी मैच बिना दर्शकों के कराने और ओपनिंग सेरेमनी रद्द करने का फैसला लिया है. बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच टूर्नामेंट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब तीसरे स्थान पर हैं और उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में छक्के-चौकों की बारिश कर दी. स्मिथ ने तूफानी शतक लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. स्टीव हालिया एशेज सीरीज में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कंगारू टीम की कप्तानी करते नजर आए थे.
टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई बैटर डेविड वॉर्नर अब भी धूम मचा रहे हैं. 39 साल के वॉर्नर ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलकर खास उपलब्धि हासिल की. वॉर्नर ने साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया था.
बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है. वे तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.
इंग्लैंड टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया की वर्तमान टीम को साल 2010 के बाद की सबसे खराब टीम करार दिया है. ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के फॉर्म और पैट कमिंस की अनुपलब्धता पर सवाल उठाए हैं.
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड. आईपीएल के एक सीजन में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्का लगाने में श्रेयस अय्यर सबसे आगे निकल गए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में मैच हारने में नंबर वन कैप्टन हैं धोनी 234 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं जिसमें उनकों सबसे ज्यादा 97 मैचों में हार मिली है
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन गए हैं. दिल्ली कैपिट्ल्स के सामने 12 रन बनाते ही किंग कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
डेविड वॉर्नर इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में बिजी हैं. आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी लीग खेलने का फैसला लिया था.
कोहली ने आईपीएल करियर में 1 हजार बाउंड्रीज पूरे कर लिए. विराट कोहली आईपीएल में एक हजार ब्राउंड्री लगाने वाले पहले बैट्समैन बन गए हैं.