कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) एक दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं (South Africa International Cricketer). वह जो खेल के सभी प्रारूपों में खेलते हैं. उन्होंने नवंबर 2014 में दक्षिण अफ्रीका को लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया (Rabada International Debut). जनवरी 2018 तक, उन्होंने 22 साल की उम्र में, आईसीसी वनडे बॉलर्स रैंकिंग और आईसीसी टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग दोनों में टॉप पोजीशन पर हासिल कर लिया था (Rabada Rankings). जुलाई 2018 में, 23 साल और 50 दिन की उम्र में, वह 150 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए (Fastest Bowler to take 150 Wickets). जुलाई 2016 में, रबाडा क्रिकेट साउथ अफ्रीका के वार्षिक रात्रिभोज में छह पुरस्कार जीतने वाले पहले क्रिकेटर बने, जिसमें क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी शामिल था. जून 2018 में, उन्होंने फिर से CSA के वार्षिक रात्रिभोज में छह पुरस्कार जीते, जिसमें क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट क्रिकेटर और ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर शामिल थे (Cricket South Africa Awards). अगस्त 2018 में, विजडन ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी घोषित किया था (Rabada Wisden Award).
कगिसो रबाडा का जन्म 25 मई 1995 को जोहानसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था (Rabada Age). उनके पिता एक डॉक्टर हैं (Rabada Father) और उनकी मां फ्लोरेंस एक वकील हैं (Rabada Mother). वह वेंडा और त्सवाना वंश से ताल्लुक रखते हैं.
रबाडा ने दिसंबर 2013 में सीएसए प्रांतीय एक दिवसीय प्रतियोगिता में बॉर्डर के खिलाफ गौटेंग के लिए डेब्यू किया था (Rabada Domestic Cricket Debut). रबाडा को 2014 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. इस टूर्नामेंट में, वे 3.10 की इकॉनमी से 10 विकेट के साथ दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे (Rabada Performance in Under19 World Cup).
फरवरी 2017 में, रबाडा को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम (Delhi Daredevils) ने 2017 आईपीएल (IPL) के लिए 5 करोड़ रुपए में खरीदा था. उन्हें 2018 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उन्हें फिर से खरीदा, लेकिन बाद में पीठ की चोट के कारण सीजन से बाहर कर दिया गया था. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2019 सीजन के लिए फिर से बनाए रखा. इस सीजन में उन्होंने 12 मैच में उन्होंने 25 विकेट लिए. 2020 आईपीएल सीजन में, वह 17 मैचों में 30 विकेट लेकर सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में, रबाडा को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा (Rabada Price in 2022 IPL Mega Auction).
रबाडा ने 5 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20आई क्रिकेट में डेब्यू किया (Rabada T20I Debut). रबाडा ने 10 जुलाई 2015 को बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना वनडे डेब्यू किया (Rabada ODI Debut). डेब्यू पर उन्होंने हैट्रिक के साथ, 16 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे (Rabada Performance on ODI Debut). उन्होंने 5 नवंबर 2015 को, भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया (Rabada Test debut).
आईपीएल 2026 के फाइनल में सिर्फ ट्रॉफी नहीं, कई बड़े रिकॉर्ड भी दांव पर होंगे. विराट कोहली और कगिसो रबाडा की दिलचस्प टक्कर, अहमदाबाद में शुभमन गिल का शानदार रिकॉर्ड, भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप की दौड़, गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी का विराट-एबी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका और जोश हेजलवुड का फाइनल में अजेय इतिहास मुकाबले को और रोमांचक बना रहा है. आंकड़े बता रहे हैं कि यह फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए यादगार होने वाला है.
आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मई को खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स दोनों का लक्ष्य दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतना है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के पास लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीतने का मौका है. वहीं शुभमन गिल भी अपनी कप्तानी में गुजरात को ट्रॉफी जिताना चाहेंगे.
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के बाद पर्पल कैप रेस में तेज मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां जोफ्रा आर्चर 21 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाडा 24-24 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं. ऑरेंज कैप में साई सुदर्शन और शुभमन गिल सबसे आगे हैं...
IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच धर्मशाला में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों ने लीग चरण 18 अंकों के साथ समाप्त किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते RCB शीर्ष पर रही. एक ओर विराट कोहली, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार से सजी RCB की मजबूत बल्लेबाजी है, तो दूसरी ओर रबाडा, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और साई किशोर की घातक गेंदबाजी वाली GT. फाइनल के सीधे टिकट के लिए होने वाली यह भिड़ंत IPL 2026 की सबसे बड़ी टक्करों में से एक मानी जा रही है.
गुजरात टाइटन्स ने IPL 2026 में अहमदाबाद को अपना मजबूत गढ़ बना लिया है. सिराज, रबाडा और राशिद की गेंदबाजी के दम पर GT अब ट्रॉफी की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. अब टीम ट्रॉफी से सिर्फ दो जीत दूर नजर आ रही है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए GT खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है.
गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने CSK की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी. इस जीत के साथ गुजरात टॉप-2 फिनिश के बेहद करीब पहुंच गया.
Ashish Nehra की कोचिंग में Gujarat Titans ने IPL 2026 में खतरनाक फास्ट-बॉलिंग मॉडल तैयार कर लिया है. Mohammed Siraj, Kagiso Rabada, Prasidh Krishna और Jason Holder की पेस आर्मी ‘हार्ड लेंथ’ से बल्लेबाज़ों का दम घोंट रही है. GT का यह टेस्ट मैच वाला फॉर्मूला IPL में बाकी टीमों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है.
Gujarat Titans ने IPL 2026 में अपनी घातक तेज गेंदबाजी से अलग पहचान बना ली है. Mohammed Siraj की स्विंग और 140+ की रफ्तार, Kagiso Rabada की 150 किमी प्रति घंटे की आग उगलती गेंदें और अहमदाबाद की सीम-फ्रेंडली पिचों ने GT को बेहद खतरनाक टीम बना दिया है. SRH जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी लाइन-अप को 86 रनों पर समेटने के बाद GT का ‘स्पीड ट्रैप’ पूरे IPL में चर्चा का विषय बन गया है.
IPL 2026 में गेंदबाजी का ट्रेंड पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जहां स्पिनर्स की जगह पेसर्स का दबदबा देखने को मिल रहा है. भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज पर्पल कैप की रेस में आगे हैं, जबकि कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. इस सीजन में 145+ की स्पीड या स्विंग की कला ही सफलता की कुंजी बन गई है, जबकि राशिद खान को छोड़ अधिकांश स्पिनर्स का असर सीमित रहा है.
अहमदाबाद में गुरुवार को IPL 2026 के मुकाबले में विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के खिलाफ लगातार 5 चौके जड़कर तूफानी शुरुआत दी. हालांकि रबाडा ने अगले ओवर में उन्हें आउट कर बदला लिया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए.
आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में विराट कोहली और कगिसो रबाडा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. कोहली ने एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया. हालांकि रबाडा ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें जल्दी आउट कर दिया. इस छोटे लेकिन तेज मुकाबले ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया और मैच का टोन सेट कर दिया.
गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का एक कथित स्मोकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो ने फैन्स के बीच बहस छेड़ दी है. रबाडा इस सीजन में 6 मैच में 10 विकेट लेकर प्रभावी रहे हैं. पहले भी वह डोपिंग बैन के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में भिड़ेंगे. प्रोटियाज तीन बदलाव के साथ उतरेंगे, जबकि मैट हेनरी की गैरमौजूदगी कीवी टीम के लिए झटका हो सकता है, ऐसे में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 कैसी होगी इस पर नजर डाल लीजिए...
सुनील गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप होने वाले बैटर अभिषेक शर्मा की पोल खोली है.
साउथ अफ्रीका के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में क्विंटन डिकॉक और एनरिक नॉर्किया भी शामिल हैं. साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे भारत के हाथों रोमांचक मैच में शिकस्त मिली थी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान 2 जनवरी को कर दिया गया जिसकी अगुवाई एडेन मार्करम करेंगे.
IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार (30 नवंबर) से हो रहा है. इस सीरीज में एक बार फिर फोकस में रोहित शर्मा और विराट कोहली रहेंगे. वहीं गौतम गंभीर की कोचिंग पर भी नजर रहेगी. केएल राहुल इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे.
साउथ अफ्रीकी टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एनिगडी शामिल हो चुके हैं और दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध हैं. साउथ अफ्रीका की नजरें गुवाहाटी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर हैं. दूसरी ओर भारत सीरीज को बराबर कराना चाहेगा.
साउथ अफ्रीका के स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से अचानक बाहर हो गए थे, अब उनके गुवाहाटी टेस्ट में खेलने को लेकर संशय है. साउथ अफ्रीका टीम के मैनेजर ने कोलकाता टेस्ट के पहले दिन (14 नवंबर) रबाडा की मौजूदा हालत बताई.
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 11वें क्रम पर बैटिंग करते हुए 61 गेंदों पर 71 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे.