भारतीय क्रिकेट में हर साल कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर सुर्खियों में आते हैं. ऐसा ही एक नाम है अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj), जो घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन से चर्चा में आए हैं.
अंशुल कंबोज हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि दिखाई. स्कूल और जिला स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर बनाने का ठान लिया. अंशुल ने अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर शानदार खेल दिखाया, जिससे उन्हें सीनियर टीम में जगह मिली.
अंशुल एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं और साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. उन्होंने हरियाणा की रणजी ट्रॉफी टीम से डेब्यू किया और जल्द ही अपनी गेंदबाजी की विविधता और स्विंग पर नियंत्रण के चलते टीम में अहम स्थान बना लिया.
उनका रन-अप कसा हुआ होता है और उनकी लाइन-लेंथ पर पकड़ काबिल-ए-तारीफ है. कई मौकों पर उन्होंने सधी हुई गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजो को परेशान किया है. 2023–24 के घरेलू सीजन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को मैच जिताए.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन टीम का ऐलान हो गया है. अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को टीम में जगह मिली है, जबकि जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को कप्तान बनाया गया है. आकिब नबी राष्ट्रीय टीम के साथ होने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे.
श्रीलंका दौरे के लिए सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है, लेकिन क्या यह सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर की चोट का नतीजा है? पिछले दो साल में आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे जैसे कई गेंदबाजों को डेब्यू या टीम में जगह तो मिली, लेकिन लगातार मौके नहीं मिले. आखिर भारतीय टेस्ट टीम में नए गेंदबाजों को तैयार किया जा रहा है या वे सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों के अस्थायी विकल्प बनकर रह गए हैं?
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अनकैप्ड तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज जहीर खान और जसप्रीत बुमराह की तरह दुर्लभ किस्म के गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार है.
दांबुला में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए आमने-सामने होंगे. जहां एक तरफ तिलक वर्मा की टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर मेजबान श्रीलंका-ए घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी. सभी की नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो फाइनल में बड़ी पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.
India A vs Sri Lanka A, Tri Series: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम इस ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी में खेल रही है. भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल कम्बोज जैसे स्टार प्लेयर मौजूद हैं.
भारत A ने दांबुला में श्रीलंका A को 8 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में विजयी शुरुआत की, लेकिन यह जीत पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बना सके, कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर धीमे 60 रन बनाए और टीम 290+ के बजाय 277 तक ही पहुंची. अंत में अरशद खान और अंशुल कंबोज ने मैच बचाया.
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने धर्मशाला में गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. इस मैच में जमकर रिकॉर्ड्स टूटे और रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 4 रिकॉर्ड्स अपने नाम किये.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CSK के एक वीडियो ने फैन्स के बीच अलग ही एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है. शुरुआत में कई यूजर्स को लगा कि अंशुल कम्बोज शायद अभिनेता और तमिल राजनीति के बड़े चेहरे Vijay यानी ‘थलपति विजय’ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे. हालांकि वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली.
CSK और LSG मैच से पहले तमिलनाडु CM जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी CSK गेंदबाज अंशुल कम्बोज जैसा दिख रहा था. इस पर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार ट्वीट किया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.
IPL 2026 में गेंदबाजी का ट्रेंड पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है, जहां स्पिनर्स की जगह पेसर्स का दबदबा देखने को मिल रहा है. भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज पर्पल कैप की रेस में आगे हैं, जबकि कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे हैं. इस सीजन में 145+ की स्पीड या स्विंग की कला ही सफलता की कुंजी बन गई है, जबकि राशिद खान को छोड़ अधिकांश स्पिनर्स का असर सीमित रहा है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. लेकिन टीम इंडिया के सेलेक्शन ने कुछ सवालों ने सोचने पर मजबूर कर दिया. वहीं टीम में कुछ खिलाड़ियों का बाहर करने की वजह प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत अगरकर ने नहीं बताई.
तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के अलावा स्टार बैटर्स सरफराज खान और करुण नायर इंडिया-ए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. ये तीनों खिलाड़ी इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे.
मैनचेस्टर में ऐतिहासिक ड्रॉ मुकाबले के बाद टीम इंडिया की नजर अब 31 जुलाई से लंदन के ओवल में शुरू हो रहे सीरीज के आखिरी मैच पर होगी. ये मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर टीम इंडिया ये मैच जीतती है तो 5 मैचों की इस सीरीज को बराबरी पर खत्म कर सकेगी और हार से बच जाएगी.
Team India Playing 11 in Oval Test: जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट वाले कमिटमेंट से यूटर्न होना तय नजर आ रहा है. 31 जुलाई से शुरू हो रहे ओवल टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट नहीं चलेगा. दरअसल, मैनचेस्टर टेस्ट के बाद गौतम गंभीर ने इस बात के संकेत दिए थे.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह नए खिलाड़ी अंशुल कंबोज को नई गेंद सौंपने के टीम के फैसले की आलोचना की है
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के बीच युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का बैट क्रिस वोक्स की गेंद पर टूट गया. जायसवाल ने वोक्स की गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद उनके बैट के हैंडल से टकराई और बल्ला टूट गया.
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं. ऋषभ पंत चोट के बाद रिटायर हर्ट हुए हैं. इंग्लैंड की टीम सीरीज 2-1 से आगे चल रही है.
नायर ने इस टेस्ट सीरीज़ के पहले तीन मैचों में कुल 131 रन बनाए, औसत रहा 21.83, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 40 रन था. तीसरे स्थान पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 31, 26 और 40 के स्कोर दर्ज किए, लेकिन कोई भी पारी बड़ी में तब्दील नहीं कर सके.
IND vs ENG 4th Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथा टेस्ट है. इस मुकाबले में टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की ओर से अंशुल कम्बोज का टेस्ट डेब्यू हुआ है. भारतीय टीम में लॉर्ड्स टेस्ट की तुलना में 3 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम में लियाम डॉसन पिछले टेस्ट से हुए एकमात्र बदलाव हैं.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को जानकारी दी कि अनकैप्ड (अब तक डेब्यू न करने वाले) हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में डेब्यू करने के बहुत करीब हैं. तीसरे पेसर के लिए चयन अब प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कम्बोज के बीच किया जाएगा.