इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में आज (17 मई) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.
मौजृदा आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को मिली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मुकाबलों में से 8 में जीत हासिल की है और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 12 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है. पंजाब किंग्स के 13 पॉइंट्स हैं. पंजाब-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐसी रही बैटिंग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. जैकब बेथेल 11 रनों के निजी स्कोर पर हरप्रीत बराड़ का शिकार बने. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़े. देवदत्त ने 25 बॉल पर 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. देवदत्त का विकेट भी बराड़ ने लिया. देवदत्त के आउट होने के समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 97/2 था.
विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की और अपने आईपीएल करियर का 67वां अर्धशतक जड़ा. कोहली ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली ने युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसाया.
इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19 मैचों में जीत नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच फाइनल समेत 4 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मैच जीते.
पंजाब vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मैच: 37
पंजाब ने जीते: 18
बेंगलुरु ने जीते: 19
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.