scorecardresearch
 

T20 World Cup: जिसे सलमान आगा ने कहा पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड, उसे ही बोल द‍िया श्रीलंका के ख‍िलाफ 'व‍िलेन'

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 207/6 तक पहुंची, लेकिन आखिरी क्षणों में मैच फिसल गया. ओस, खराब डेथ बॉलिंग और चोटों ने मैच का रुख तय किया, जबकि दोनों कप्तानों सलमान आगा और दानुश शनाका ने अपनी-अपनी कमियां खुलकर स्वीकार कीं.

Advertisement
X
सलमान आगा ने बताई पाकिस्तान के क्वल‍िफाई ना करने की वजह (Photo: AP)
सलमान आगा ने बताई पाकिस्तान के क्वल‍िफाई ना करने की वजह (Photo: AP)

"वह एक अच्छे गेंदबाज हैं. आप चाहें तो उन्हें ट्रंप कार्ड कह सकते हैं".  ये बात पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने अपने टीम के म‍िस्ट्री स्प‍िनर को लेकर भारत vs पाकिस्तान मैच से पहले दिया था, लेकिन श्रीलंका के ख‍िलाफ मुकाबले में क्वा‍ल‍िफाई ना करने के लिए इशारों-इशारों में ट्रम्प कार्ड पर दोष मढ़ द‍िया. कैसे, बताते हैं. 

पहले बात मैच की कर लेते हैं, आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप-2 के मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराकर टूर्नामेंट का एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला अपने नाम कर लिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 212/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका की टीम जोरदार संघर्ष के बावजूद 207/6 तक ही पहुंच सकी.

वहीं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वाल‍िफाई करने के लिए 147 पर रोकना था, लेकिन उनसे ऐसा हो ना सका. मैच का फैसला आखिरी दो ओवरों में हुआ, जहां दबाव और परिस्थितियों ने खेल पलट दिया.

ओस बनी सबसे बड़ा फैक्टर, उस्मान तार‍िक पर दोष मढ़ा? 
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस हारने को मैच का अहम मोड़ बताया.उनके मुताबिक, ओस के कारण गेंदबाजों के लिए लक्ष्य बचाना बेहद मुश्किल हो गया और टीम अपनी योजनाओं को सही तरह से लागू नहीं कर सकी.

Advertisement

उन्होंने माना कि स्पिनर्स आमतौर पर टीम की ताकत रहे हैं, लेकिन इस मैच में एक गेंदबाज का दिन खराब रहा, जो टी20 में कभी-कभी हो जाता है. लेकिन आज जाहिर है उस्मान का दिन अच्छा नहीं था, और T20 गेम में ऐसा हो सकता है, वह बहुत अच्छा खेल रहा है और एक दिन अच्छा नहीं हो सकता. 

उस्मान तार‍िक ने श्रीलंका के ख‍िलाफ 4 ओवर्स में 43 रन द‍िए और उनको एक भी विकेट नहीं मिला, वहीं पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन शाह आफरीदी, ज‍िन्होंने मैच का आख‍िरी ओवर फेंका और   उन्होंने अपने 4 ओवर्स में 48 रन देकर महज एक व‍िकेट हास‍िल किया. वहीं अपने आख‍िरी ओवर में 22 रन पड़वाए.  

पाक कप्तान ने खुलकर स्वीकार किया कि पूरे वर्ल्ड कप में में टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय रही.उन्होंने खास तौर पर साह‍िबाजाद फरहान की तारीफ की, जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. कप्तान ने कहा कि मिडिल ऑर्डर कई सालों से समस्या बना हुआ है और इस विभाग पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

आखिरी दो ओवर ने बदल दिया मैच
पाकिस्तान ने 18 ओवर तक मैच पर पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन अंत के दो ओवर महंगे साबित हुए. कप्तान का मानना रहा कि अगर टीम 10-15 रन और जोड़ लेती, तो मुकाबला पहले ही खत्म हो सकता था. शाहीन ने आख‍िरी ओवर में 22 रन पड़वाए. 

Advertisement

श्रीलंका की लड़ाई, लेकिन अधूरी
श्रीलंका के कप्तान दाशुन शनाका ने हार को “बहुत करीबी मुकाबला” बताया और माना कि मैच उनके हाथ में था, लेकिन वे फिनिश नहीं कर सके.शनाका ने पूरे अभियान को कठिन बताते हुए कहा कि टीम कई अहम खिलाड़ियों की चोट से जूझती रही. विशेष रूप से वान‍िंदु हसरंगा और मथीशा पथ‍िराना की गैरमौजूदगी बड़ा झटका साबित हुई. उनका कहना था कि वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में प्रमुख खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी होता है.

हार के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान ने युवा प्रतिभाओं की तारीफ की. उन्होंने पवन रत्नायके को सकारात्मक खोज बताया, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही दुन‍िथ वेलालगे को भी भविष्य का अहम खिलाड़ी बताया.शानाका ने फैन्स से निराश करने के लिए माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि टीम मजबूत वापसी करेगी.उन्होंने कहा कि मुश्किल दौर के बावजूद यह टीम भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है.

मैच की हाइलाइट्स 
पाकिस्तान: 212/8 (20 ओवर)
श्रीलंका: 207/6 (20 ओवर)
परिणाम: पाकिस्तान 5 रन से विजयी

 

---- समाप्त ----
Live TV

  • पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड सेमीफाइनल में क्वाल‍िफाई ना करने की वजह कौन रहा?

Advertisement
Advertisement