सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) एक दायें हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं. वे पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और वर्तमान में पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं. इसके साथ-साथ वे पाकिस्तान की वनडे टीम के उप-कप्तान भी हैं. घरेलू क्रिकेट में वे साउदर्न पंजाब की टीम के लिए खेलते हैं और पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं.
उनका जन्म 23 नवंबर 1993 को लाहौर, पंजाब में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उन्होंने लाहौर में अपना बचपन बिताया और अंग्रेजी, पंजाबी व उर्दू भाषाओं में दक्षता हासिल की.
सलमान ने फरवरी 2013 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया, इससे पहले वे कई वर्षों तक लाहौर के अपोलो क्रिकेट क्लब के लिए खेल चुके थे. अप्रैल 2018 में उन्हें फेडरल एरियाज की टीम में पाकिस्तान कप के लिए चुना गया. जून 2018 में ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट में एडमॉन्टन रॉयल्स टीम के लिए खेला, जहां उन्होंने छह मैचों में 218 रन बनाकर अपनी टीम के शीर्ष रन स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया. सितंबर 2019 में उन्हें साउदर्न पंजाब की टीम में क्वैद-ए-आजम ट्रॉफी के लिए शामिल किया गया. अक्टूबर 2021 में उन्हें पाकिस्तान शहीन्स की टीम में श्रीलंका दौरे के लिए नामित किया गया.
सलमान अली आगा को जनवरी 2021 में पाकिस्तान की टेस्ट टीम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शमिल किया गया. मार्च 2021 में उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टेस्ट टीम में चुना गया. जून 2021 में इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल किया गया. जून 2022 में श्रीलंका दौरे के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. अगस्त 2022 में नीदरलैंड्स दौरे के दौरान उनका वनडे डेब्यू हुआ. दिसंबर 2022 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. नवम्बर 2023 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में चुना गया. अगस्त 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया.
फरवरी 2025 में उन्होंने अपनी पहली वनडे शतकीय पारी खेली. यह शतक एक महत्वपूर्ण ट्राई-नेशन सीरीज में आया, जिसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग ले रही थीं. विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक निर्णायक मुकाबले में उनका प्रदर्शन यादगार रहा.
अगस्त 2025 में सलमान अली आगा ने पाकिस्तान को वेस्ट इंडीज के खिलाफ लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई. भले ही व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा, लेकिन उनके नेतृत्व ने टीम को मजबूती दी. उन्होंने खासतौर पर स्पिन गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की, जिन्होंने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड दौरे का अंत हार के साथ किया. लेकिन पाकिस्तान वापस आते ही सलमान अली आगा ने तिहरा शतक जड़कर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है.
पाकिस्तान के अंतरिम रेड-बॉल कोच माइक हेसन ने सलमान अली आगा के किंग चार्ल्स III से मिलने से इनकार करने की खबर को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इसे 'अस्वीकार्य पत्रकारिता' बताया. हेसन ने यह भी स्पष्ट किया कि सलमान, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को टीम से रिलीज करने के फैसले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है, कुछ दिग्गज पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB का हाथ है. आखिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पतन की कहानी क्या है, आइए समझने की कोशिश करते हैं. लेकिन पाकिस्तान टीम के पतन की कहानी शुरू होती है 2023 के वर्ल्ड कप के बाद से ...
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.
पाकिस्तान की टीम को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम 19 अगस्त (बुधवार) को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बाबर की जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं.
पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट स्क्वॉड का ऐलान कर दिया. साहिबजादा फरहान की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है. इसमें पाकिस्तान के किसी सीनियर खिलाड़ी को नहीं रखा गया है.
Pakistan announce Asian Games squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026 एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान टी20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्डधारी साहिबजादा फरहान को सौंपी गई है. बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे बड़े नाम टीम में नहीं हैं. स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. पाकिस्तान 2010 और 2014 की तरह फिर गोल्ड जीतने की कोशिश करेगा.
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने खुलासा किया कि उन्हें मैच से ठीक पहले इस फैसले की जानकारी दी गई थी. मैच के बाद भी भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया.
एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है. आगा ने बताया कि उन्हें मैच से ठीक पहले इस फैसले की जानकारी दी गई थी और मैच के बाद भी भारतीय टीम ने हाथ नहीं मिलाया.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल से ब्रेक ले सकते हैं. आगा अपना वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं, ताकि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.
पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़े संकेत दिए हैं. आगा ने कहा कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिए टी20 इंटरनेशनल से ब्रेक ले सकते हैं. आगा की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन हालिया टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा नहीं रहा था.
पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे में सलमान आगा के विवादित रनआउट पर MCC ने साफ किया कि फैसला नियमों के मुताबिक था। संस्था के मुताबिक आगा क्रीज से बाहर थे और गेंद खेल में थी, इसलिए उन्हें आउट देना सही था। साथ ही बल्लेबाज को बिना अनुमति गेंद उठाने की कोशिश न करने की भी सलाह दी गई.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रही वनडे सीरीज में के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेटर सलमान अली आगा अजीबो गरीब तरीके से रन आउट हो गए .अब इस घटना के बाद पाकिस्तान की रावलपिंडी पुलिस ने पूरे मामले पर चुटकी लेते हुए भी एक खास संदेश जारी किया है.
सलमान अली आगा को बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने रन आउट कर दिया था, जिसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है. यह रन आउट नियमों के तहत सही था, लेकिन कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ इसे खेल भावना के खिलाफ बता रहे हैं.
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इन दिनों वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेशी बॉलर मेहदी हसन मिराज ने पाक क्रिकेटर सलमान अली आगा को रन आउट कर जो कि विवादों में घिर गया अब इस मुद्दे पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी अपनी राय दी है.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हुए दूसरे वनडे मुकाबले में सलमान अली आगा के विवादित रन आउट ने एक बार फिर 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' की बहस छेड़ दी है. मैदान पर हुई इस घटना के बाद क्रिकेट फैन्स और विशेषज्ञ दो खेमों में बंट गए हैं. लेकिन सच तो ये है कि ये बहस दशकों पुरानी है.
पाकिस्तान-बांग्लादेश दूसरे वनडे में सलमान अली आगा के रन-आउट को लेकर विवाद हुआ. बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने उन्हें क्रीज से बाहर देखकर रन-आउट कर दिया. लिटन दास ने कहा कि यह पूरी तरह नियमों के अनुसार था और इसमें खेल भावना का उल्लंघन नहीं हुआ, जबकि आगा और रमीज राजा ने इसे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के खिलाफ बताया.
ढाका में पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI के दौरान पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा जब ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. PCB ने बताया कि विस्तृत मेडिकल जांच के बाद ही चोट की गंभीरता का पता चलेगा.
बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पाकिस्तानी बैटर सलमान आगा को रन आउट किया. इस रन आउट के बाद 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' को लेकर बहस शुरू हो गई है. मिराज ने नियमों के अनुसार रन आउट को अंंजाम दिया था, लेकिन कई लोगों का मानना है कि यह खेल भावना के खिलाफ था.
बांग्लादेशी टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया, जिसके बाद मैदान पर हंगामा खड़ा हो गया. सलमान और मिराज के बीच जमकर बहस हुई. इस बहस में लिटन दास की भी एंट्री हुई. बाद में किसी तरह खिलाड़ियों को शांत कराया गया.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने खुद भी इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. सलमान ने सिर्फ 60 रन बनाए और उनकी कप्तानी भी चमकदार नहीं रही. सलमान अली आगा की अब कप्तानी से छुट्टी हो सकती है.