Kuldeep Yadav reception Lucknow: क्रिकेटर कुलदीप यादव की र14 मार्च को मसूरी में वंशिका से शादी हुई. शादी के बाद मंगलवार (17 मार्च) को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होटल सेंट्रम में हुई. जहां क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं.
कुलदीप के इस रिसेप्शन में राजनैतिक जगत से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी पहुंचे.
VIDEO | Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath attends Indian cricketer Kuldeep Yadav’s reception and congratulates the newlywed couple.
— Press Trust of India (@PTI_News)
शिखर तो शादी में अपनी नई दुल्हन सोफी शाइन के साथ पहुंचे. इसके अलावा ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से जुड़े खिलाड़ी भी पहुंचे.
Lucknow, Uttar Pradesh: Cricketer Rishabh Pant attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum
— IANS (@ians_india)
इस भव्य रिस्पेशन के दौरान कुलदीप यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वहीं कुलदीप अखिलेश यादव के सामने भी पैर छूने के लिए झुके तो पूर्व मुख्यमंत्री ने उनको गले लगा लिया. अखिलेश का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इस दौरान कुलदीप की पत्नी वंशिका ने अखिलेश यादव के चरण स्पर्श कर उनका आशीष लिया, इसका एक वीडियो चर्चा में है. वंशिका का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आया.
Lucknow, Uttar Pradesh: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum and extended his congratulations
— IANS (@ians_india)
जब जडेजा की पत्नी के कुलदीप के छुए पैर
कुलदीप के लखनऊ में आयोजित इस रिसेप्शन में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के साथ पहुंचे. कुलदीप जडेजा को देखकर काफी खुश नजर आए.
Kuldeep Yadav touched the feet of Rivaba and Ravindra Jadeja.
— Tejash (@Tejashyyyyy)
The way Rivaba blessed Kuldeep was heartwarming 🤌❤️
इस दौरान कुलदीप ने रिवाबा के भी पैर छुए, इस दौरान रिवाबा ने जो रिएक्शन दिया, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. कुलदीप ने इस दौरान अपने सीनियर प्लेयर रवींद्र जडेजा के भी पैर छुए.
यह भी पढ़ें: कुलदीप-वंशिका की शादी में पहुंचा 'गलत बंदा', जिसका धनश्री वर्मा से निकला कनेक्शन, युजवेंद्र चहल के उड़े होश!
Yashasvi Jaiswal at Kuldeep Yadav’s wedding reception.👌🏻
— Rohan💫 (@rohann__45)
I think they were discussing cricket on stage as well 😭😂
Lucknow, Uttar Pradesh: Former cricketer Shikhar Dhawan attended the wedding reception of cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha at Hotel The Centrum
— IANS (@ians_india)
Lucknow, Uttar Pradesh: On the wedding reception of Cricketer Kuldeep Yadav and Vanshika Chaddha, Comedian Harsh Gujral says, ''First of all, I would like to extend my congratulations. Kuldeep shares a very close connection with Kanpur. Many, many congratulations to them...''
— IANS (@ians_india)
और कौन पहुंचा कुलदीप के रिस्पेशन में
कुलदीप के लखनऊ में आयोजित रिसेप्शन में में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी पहुंचे. वहीं यशस्वी जायसवाल और कॉमेडियन हर्ष गुजरल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.