राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) 2011 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष बने और 2015 में एक बार फिर इस पद पर नियुक्त किए गए. 2020 में उन्हें BCCI का उपाध्यक्ष चुना गया. खबरों के मुताबिक जून 2025 में वे BCCI के अध्यक्ष बनेंगे. वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है.
राजीव शुक्ला एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं, उन्होंने पत्रकारिता, राजनीति और खेल प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनका जन्म 13 सितंबर 1959 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ था. उन्होंने पीपीएन कॉलेज, कानपुर से एम.ए. और कानपुर विश्वविद्यालय से एलएल.बी. की डिग्री प्राप्त की. शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और 'जनसत्ता' अखबार में रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की. बाद में उन्होंने 'रविवार' और 'संडे ऑब्जर्वर' जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में विशेष संवाददाता और राजनीतिक संपादक के रूप में कार्य किया. इसके अलावा, उन्होंने जीटीवी के कार्यक्रम 'रूबरू' की मेजबानी भी की, जिसमें उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का साक्षात्कार लिया.
राजनीति में उनकी शुरुआत 2000 में हुई, जब वे अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए. 2003 में उनकी पार्टी का विलय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हो गया, जिसके बाद वे कांग्रेस के प्रवक्ता बने. जनवरी 2006 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया. उन्होंने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा की है. 2011 से 2014 तक वे भारत सरकार में संसदीय कार्य और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे.
राजीव शुक्ला का विवाह अनुराधा प्रसाद से हुआ है, जो एक प्रसिद्ध पत्रकार और बी.ए.जी. फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं. अनुराधा प्रसाद भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद की बहन हैं. राजीव और अनुराधा की एक बेटी है जिनका नाम वान्या शुक्ला है.
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन हुआ. जहां कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा में है.
Rajiv Shukla vs Shivraj Singh Chouhan Parliament: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर जिस अंदाज में चुटकी ली, वह सदन में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा में है.
संसद में बहस के दौरान कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर चुटीला तंज कसा, जिससे सदन ठहाकों से गूंज उठा.शिवराज मोदी की तारीफ कर रहे थे तो राजीव बोले कि अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ शांत हो जाओ, मैं भी मोदी जी को 30 साल से जानता हूं. उन्हें इतनी तारीफ पसंद नहीं.
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को BCCI के आदेश पर KKR ने IPL 2026 से रिलीज किया था, अब पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 'द हंड्रेड' 2026 में साइन किया है, लेकिन भारतीय फैन्स इस बात का भारी विरोध कर रहे हैं, अब सवाल है कि क्या अबरार का भी मुस्ताफिजुर जैसा हाल होगा? IPL में BCCI राज करता है, लेकिन हंड्रेड ECB के नियंत्रण में है, ऐसे में आगे क्या हो सकता है.
द हंड्रेड के प्लेयर्स ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा. जिसके बाद सनराइजर्स ग्रुप की सीईओ काव्या मारन विवादों में घिर गई हैं. अब इस मामले पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि यह मामला बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है.
इस वीडियो में बताया गया है कि विजयी टीम को अब तक का सबसे बड़ा पुरस्कार दिया जा रहा है. कुल मिलाकर तीनोहन एक थर्टी ओने क्रोर की राशि विजेता टीम को दी गई है जोकि इतिहास में सबसे बड़ी रकम है. सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उनकी जीत के लिए हार्दिक बधाई दी गई है. यह राशि टीम के अथक प्रयास और मेहनत का परिणाम है.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राजीव शुक्ला.
राजीव शुक्ला ने कहा कि भारत का विश्व कप का पहला मैच अमेरिका के साथ कल खेला जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. यह उद्घाटन मैच भी होगा और हमें विश्वास है कि यह विश्व कप बहुत सफल रहेगा.
गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या का हवाला देते हुए, कांग्रेस सांसद ने कहा, "सोशल मीडिया आज सबसे प्रभावशाली मीडियम बन गया है और केंद्र सरकार से एक व्यापक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने का आग्रह किया."
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत चाहता था कि बांग्लादेश ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले और टीम को भारत में पूरी सुरक्षा देने की गारंटी भी दी गई थी
राजीव शुक्ला ने अमिताभ बच्चन के राजनीतिक सफर पर बड़ा बयान दिया. बोफोर्स घोटाले, वीपी सिंह से टकराव और राजनीति छोड़ने के फैसले पर क्या कहा? ये तो पढ़ें ही, साथ ही ये जाने कि जया बच्चन का राजनीतिक गलियारों में कैसा बिहेवियर है.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी को लेकर अपनी राय दी है. उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की एक बहुत पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसका गठन स्वतंत्रता आंदोलन के बाद हुआ था. और उनका मानना है कि मानना है कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें इतनी गहरी हैं कि इसे खत्म करना आसान नहीं है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच स्मॉग के कारण चौथा टी-20 रद्द होने के बाद शशि थरूर ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से कहा कि जनवरी में नॉर्थ इंडिया में मैच शेड्यूल करने के अलावा आइए केरल. इस पर हंसी मजाक में ही राजीव शुक्ला ने कहा कि अब सारे मैच थोड़ी न केरल में ही शिफ्ट कर दिए जाएंगे.
बीसीसीआई के उपाध्याक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ टी20 मैच रद्द होने पर निराशा जताई. बीसीसीआई अब आने वाले समय में मौसम के लिहाज से मैचों का शेड्यूल तय करेगा.
लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच घने कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था. कोहरा इतना घना था कि टॉस भी नहीं हो सका.
चार दिनों के अंदर भारत में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों ने देश की आयोजन-क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए. पहले कोलकाता में GOAT India Tour 2025 के तहत लियोनेल मेसी का दौरा अव्यवस्था और दर्शकों के हंगामे में बदल गया, जहां फैन्स को मेसी की झलक तक नहीं मिली और सुरक्षा घेरा टूट गया. इसके कुछ ही दिन बाद लखनऊ में भारत-दक्षिण अफ्रीका चौथा टी20 मैच खतरनाक AQI और कोहरे के कारण बिना टॉस के रद्द करना पड़ा.
राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में विपक्ष की स्थिति पर विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न सरकार है, न प्रशासनिक अधिकारी, और न ही कोई कार्यालय है. संसद ही वह स्थान है जहां वे अपनी बात रखने आते हैं. अगर विपक्ष सदन में अपनी आवाज़ नहीं उठा पाया तो उसके पास कुछ बचा ही नहीं है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओरछा के राम राजा दरबार का वीडियो शेयर करते किया है. 53 सेकंड के वीडियो में सिर्फ शिवराज सिंह चौहान और उनके पास सुरक्षा गार्ड्स समेत बाकी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बिहार चुनाव के परिणामों पर बात करते हुए चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है. राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रयास में कोई कमी नही रही, लेकिन चुनाव आयोग ने पूरा समर्थन किया, और धन का भयानक इस्तेमाल किया गया.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बिहार चुनाव के परिणामों पर सवाल उठाते हुए EC पर आरोप लगाया है. उन्होनें कहा कि चुनाव की प्रक्रिया और बिहार में हुए चुनावों के तरीके को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह जताया है, जो इस चुनाव में एक बड़ी भूमिका निभाता है.
इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे राहुल गांधी की छवि मीडिया में चुनावों के बाद बदल गई है. लोकसभा चुनाव में उनकी परफॉर्मेंस की काफी प्रशंसा हुई थी, लेकिन बिहार चुनाव हारने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.