ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ (CM Yogi Adityanath) के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने 25 मार्च 2022 को अपने पद की शपथ ली (Brajesh Pathak Oath Date). वे चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री भी हैं.
वह उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा में कानून और न्याय मंत्री भी रह चुके हैं. वह 2004 से 2009 तक उन्नाव निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद और 2008 से 2014 तक राज्यसभा सांसद भी रहे हैं. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, उन्होंने लखनऊ जिले की लखनऊ छावनी सीट से जीत हासिल की.
पाठक का जन्म 25 जून 1964 को उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi, UP) जिले के मल्लावां में हुआ था (Brajesh Pathak Age). उनके पिता का नाम सुरेश पाठक है (Brajesh Pathak Father). ब्रजेश पाठक ने लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ से स्नातक (LLB) की उपाधि प्राप्त की है (Brajesh Pathak Education).
2004 में, पाठक को बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संसद सदस्य थे (Former MLA BSP). वह 2016 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के चुनावों में, वे उत्तर प्रदेश में लखनऊ मध्य से विधानसभा के सदस्य चुने गए. वे उत्तर प्रदेश सरकार में कानून और न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा संसाधन और राजनीतिक पेंशन के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए और 21 अगस्त 2019 को, योगी आदित्यनाथ के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद, उनको विधायी, न्याय, ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवा मंत्री बनाया गया.उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र गांधी को 39,512 मतों के अंतर से हराया. उन्हें कुल 1,08,147 वोट मिले (Brajesh Pathak Political Career).
गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सरकारी आवास पर पत्नी प्रीति के साथ करवाचौथ मनाया. देखें पूजा, व्रत और सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें.
उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया तेजी से जारी है. इस चुनावी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ही दल अपनी पूरी राजनीतिक ताकत झोंक चुके हैं. मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ लखनऊ के महानगर स्थित पॉलिटेक्निक मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव JPNIC पहुंचे. ऐसे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनपर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वो वहां श्रद्धांजलि के नाम पर नाटक करने पहुंचे हैं. वहीं अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकनायक की याद में बनाए गए स्मारक को बीजेपी सरकार बेच रही है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यूपी के डॉक्टरों के नाम एक लेटर लिखा है. उन्होंने दवाओं और जांच के नाम हिंदी या देवनागरी लिपि में लिखने को कहा है,. उन्होंने कहा कि मातृभाषा में मरीजों से संवाद करने से उनका भरोसा बढ़ेगा और इलाज बेहतर समझ में आएगा.
सोशल मीडिया पर '80sVibes' ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो गए हैं. उप मुख्यमंत्री, अपर्णा यादव, विधायक अदिति सिंह और सुनील कुमार शर्मा सहित कई नेताओं ने 1980 के दशक के रेट्रो अंदाज और फैशन वाली अपनी एआई तस्वीरें साझा की हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सकों को 70 वर्ष की आयु तक पुनर्नियुक्ति देने संबंधी आदेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे अस्पतालों को राहत मिलेगी.
आरक्षण और जातिगत राजनीति के मुद्दे ने उत्तर प्रदेश समेत चुनावी राज्यों में सियासी हलचल तेज कर दी है. सवर्णों के प्रदर्शन और विपक्ष के हमलों के बीच फंसी बीजेपी के लिए यह स्थिति 'एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई' जैसी बन गई है. बीजेपी के सामने डबल चैलेंज खड़ा हो गया है?
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगें केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने और दो दिन बाद केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक कराने का भरोसा दिया. वहीं, अखिलेश यादव ने ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि आरक्षण पीडीए का अधिकार है.
UP के डिप्टी सीएम ने दुकानदार भरत तिवारी को 200 रुपए दिए, नारियल पानी देने के लिए धन्यवाद कहा और सम्मान के तौर पर गमछा भी ओढ़ाया. यह पल सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं रहा, बल्कि सड़क किनारे मेहनत करने वाले छोटे दुकानदार के लिए बड़ा सम्मान बन गया.
सपा के मुखिया अखिलेश यादव के 'पंडित' वाले बयान को लेकर सपा और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को घेरते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, जिसके बाद सपा के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने उनपर पलटवार किया है.
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समाज के अपमान, अराजकता और गैर-लोकतांत्रिक कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाए हैं.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के लोग वोट की राजनीति के लिए सनातन को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा सपा सरकार के दौरान राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पंचायत आजतक में कहा कि राज्य के कमर्शियल संस्थान अपने यहां जरूर दो रास्ते रखे. उनका ये बयान लखनऊ अग्निकांड के बाद आया है. उन्होंने कहा कि इस कांड के जिम्मेदार लोगों को सरकार सजा दिलवाएगी.
पंचायत आजतक यूपी के मंच पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मथुरा की ओर इशारा करते हुए कहा कि बिहारी जी का कारिडोर बनना चाहिए, मुरली बजनी चाहिए. हमलोग निमित मात्र हैं, करने वाला दूसरा है. उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव के लिए बीजेपी तैयार है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर लखनऊ में बुधवार को पंचायत आजतक का मंच सजा. इस खास कार्यक्रम के 'पंडित शंख बजाएगा' सेशन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी शिरकत की. इस दौरान पाठक ने तमाम सवालों के जवाब दिए. देखें पूरा Video.
रायबरेली जिला अस्पताल में संविदा सफाईकर्मी पिंकी द्वारा फर्श पर बैठे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बेरहमी से लातें मारने और गालियां देने का वीडियो वायरल हुआ है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ ने आरोपी महिलाकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच जारी है.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक प्रसिद्ध चाय स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से चर्चा की. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करेगी.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ दौरे में एक साथ यूपी चुनाव से जुड़े सभी मसलों पर तस्वीर करीब करीब साफ कर दी है. मसलन, बीजेपी कैसे चुनावों में विपक्ष के खिलाफ आक्रामक रहने वाली है? चुनाव में एजेंडा क्या होगा? और, संगठन या सरकार में कोई भी खुद को लेकर किसी तरह के मुगालते में न रहे.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी के बड़े नेताओं की एकजुटता का संदेश दिया. उन्होंने नेताओं को यह संदेश दे दिया कि पार्टी की लाइन पर ही चलना होगा.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए चंदा इकट्ठा किया गया था, लेकिन कोई नहीं पूछ रहा कि उस पैसे का क्या हुआ. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं से इस फंड के बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए.
राम मंदिर चढ़ावा केस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एसआईटी की जांच का समय पूरा हो चुका है. जैसे ही जांच रिपोर्ट मिलेगी. उसके आधार पर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है.