शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं (Left-handed Opening Batsman). वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं (IPL Team Delhi Capitals). 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2015 विश्व कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में, धवन भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे (Leading Run Scorer for India in World Cup 2015). वह आईपीएल के इतिहास में बैक-टू-बैक दो शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं (Two Consecutive Centuries in IPL). उन्हें 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उनके कारनामों के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' से सम्मानित किया गया था.
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू खत्री परिवार में सुनैना और महेंद्र पाल धवन के घर हुआ था (Shikhar Dhawan Age). उन्होंने दिल्ली के मीरा बाग में सेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की (Shikhar Dhawan Education). उन्होंने 12 साल की उम्र से कोच तारक सिन्हा के मार्गदर्शन में सॉनेट क्लब में प्रशिक्षण लिया (Shikhar Dhawan Coaching).
धवन ने अक्टूबर 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया (Dhawan ODI Debut)). उनका टेस्ट डेब्यू मार्च 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ हुआ (Dhawan Test Debut), जहां उन्होंने टेस्ट डेब्यू पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक बनाया और 174 गेंदों में 187 रनों के साथ अपनी पारी का अंत किया (Fastest Test Century by a Debutant 187 off 174).
अगस्त 2013 में, धवन ने लिस्ट ए मैच में तत्कालीन दूसरा सबसे बड़ा 150 गेंदों पर 248 रन का व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया. जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच के दौरान, वह अपने 100वें वनडे में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने. 14 जून 2018 को, अफगानिस्तान के खिलाफ, धवन भारत के लिए टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने (First Indian Batsman to Score a Century Before Lunch of First Day in a Test Match).
धवन ने दिल्ली के लिए नवंबर 2004 में आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के 2004-05 सीजन में अपनी पहली पारी में 49 रन बनाकर प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया (Dhawan First Class Debut). उन्होंने उस रणजी सीजन में 6 मैचों में कुल 461 रन बनाए थे.
धवन 2013 में आईसीसी वर्ल्ड XI में शामिल किए गए (ICC World ODI XI: 2013). उन्हें 2014 में वजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया (Wisden Cricketer of the Year 2014). 2021 में धवन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया (2021-Arjuna Award).
2012 में, धवन ने मेलबर्न की एक शौकिया किकबॉक्सर, आयशा मुखर्जी से शादी की थी (Shikhar Dhawan Wife). वह धवन से 12 साल बड़ी थी, और अपनी पिछली शादी से दो बेटियों की मां थीं. दिसंबर 2014 में, उन्होंने जोरावर नाम के एक बेटे को जन्म दिया (Shikhar Dhawan Son). धवन ने आयशा की बेटियों आलिया और रिया को भी गोद लिया. धवन और मुखर्जी ने सितंबर 2021 में अपनी 8 साल पुरानी शादी को समाप्त करने और तलाक लेने की घोषणा की (Shikhar Dhawan Divorce).
21 फरवरी 2026 को शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से एक निजी समारोह में शादी की. धवन ने सोशल मीडिया शादी की तस्वीरें शेयर की. शिखर धवन और सोफी ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी सगाई की घोषणा की थी.
सोफी लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं. पेशेवर तौर पर वह कॉरपोरेट सेक्टर में कार्यरत रही हैं और अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं.
बैटलग्राउंड सीजन 2 का टीजर सामने आया है. खेसारी लाल यादव, प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक मल्हान और राहुल चौधरी की आपस में तनातनी अभी से शुरू हो गई है. पहला एपिसोड धमाकेदार होने वाला है.
खुश हो जाइए...हम आपके लिए हफ्तेभर के वायरल फोटोज लेकर आ गए हैं. चलिए देखते हैं इस हफ्ते किन सितारों की तस्वीरें चर्चा में रहीं.
सोफी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्वीटहार्ट शिखर धवन संग शादी और हनीमून की कुछ खूबसूरत यादें फैंस संग साझा की हैं.
आईपीएल के इस 19वें सीजन में विराट कोहली एक खास कीर्तिमान रचने की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं. दरअसल, कोहली IPL में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं. वहीं वो 300 आईपीएल छक्कों का बैरियर क्रॉस कर देंगे.
क्रिकेटर शिखर धवन की दूसरी शादी के बाद से उनकी पत्नी सोफी शाइन लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं और एक बार फिर वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं. सोफी हाल ही में डिनर डेट पर गई थीं, जहां उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने हजारों की ड्रेस के साथ एक लग्जरी बैग कैरी किया हुआ था, जिसकी कीमत सुन आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि इतने रुपये में बुलेट बाइक आ जाएगी.
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से मसूरी में धूमधाम से शादी हुई. जिसके बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन हुआ.कुलदीप के इस रिसेप्शन में राजनैतिक जगत से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन हुआ. जहां कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो चर्चा में है.
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव अब मैरिड क्लब में शामिल होने जा रहे हैं. कुलदीप आज 14 मार्च को अपनी लेडी लव वंशिका संग शादी के बंधन में बंधेंगे.
शिखर धवन की अब नई पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. हनीमून पर शिखर अपनी नई दुल्हन को छोड़कर बीच पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को एन्जॉय करते हुए नजर आए.
हमें पता है कि आप बेसब्री से वायरल फोटोज का इंतजार कर रहे हैं. इसलिए हम इस हफ्ते की वायरल फोटोज लेकर हाजिर हो गए हैं.
न्यूलीमैरिड कपल शिखर धवन और सोफी शाइन ग्रैंड वेडिंग के बाद अब हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों हनीमून से वीडियोज-फोटोज पोस्ट करके फैंस को भी ट्रीट दे रहे हैं. अब शिखर की दुल्हन की नई पोस्ट वायरल हो रही है.
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सोफी शाइन 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए. 'गब्बर' की संगीत सेरेमनी के भी खूब चर्चे हो रहे हैं, जहां उनकी विदेशी दुल्हन सोफी के 'शैम्पेन-गोल्ड' लहंगे और शिखर की लग्जरी घड़ी ने सबका ध्यान खींचा. संगीत में कपल का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस पसंद भी कर रहे हैं.
बधाई हो! आखिर शिखर धवन शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लेडी लव सोफी शाइन से शादी रचा ली है. शादी में शिखर अपनी दुल्हनिया पर खुलकर प्यार लुटाते दिखे. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.
Shikhar Dhawan Sophie Shine Wedding Look: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लेडी लव सोफी के साथ सात फेरे लेकर नई पारी शुरू की है. युजवेंद्र चहल ने शेयर की गई तस्वीरों में सोफी मनीष मल्होत्रा के आइवरी 3D फ्लोरल लहंगे में परी जैसी दिख रही हैं, वहीं 'गब्बर' सफेद शेरवानी और पन्ने की माला में बेहद रॉयल नजर आ रहे हैं.
इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग शादी करने जा रहे हैं. हाल ही में कपल की फूलों वाली हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऑरेंज लहंगे में सजी सोफी का देसी अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और क्रिकेटर भी काफी हैंडसम लग रहे हैं.
शिखर धवन की शादी की जोरों-शोरों से चर्चा है. शिखर और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन लगातार सोशल मीडिया पर जश्न की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. अब वेडिंग फंक्शन की नई तस्वीरोें इंटरनेट पर छाई हुई हैं.
शिखर धवन के घर शहनाई बजने वाली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी होने वाली दुल्हन सोफी शाइन के साथ संगीत नाइट की तस्वीर शेयर की है. फैन्स शिखर धवन की अनाउंसमेंट देख खुशी से झूम उठे हैं.
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी वाइफ सोफी शाइन के साथ फिलहाल मालदीव में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
शादी के बाद शिखर धवन अब पत्नी संग मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. कपल की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हैं.
हाल ही में 'भूत बंगला' का सेट एक मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया. एक्टर अक्षय कुमार अपनी पॉजिटिव एनर्जी कैमरे के पीछे भी ले आए. पर्दे के पीछे के एक मजेदार वीडियो में अक्षय को क्रिकेटर शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है.
दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को 5.7 करोड़ रुपये 9% ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया. कोर्ट ने ऑस्ट्रेलियाई प्रॉपर्टी सेटलमेंट को धमकी और धोखाधड़ी से हासिल मानते हुए सभी दस्तावेज रद्द कर दिए. साथ ही 2024 के ऑस्ट्रेलियाई आदेशों के भारत में क्रियान्वयन पर रोक लगा दी. 2023 में दोनों का तलाक हुआ था और धवन को बेटे जोरावर से मिलने के सीमित अधिकार मिले थे.