ऋषभ पंत का हालिया ट्रेड इस बात का ताजा उदाहरण है कि आईपीएल में बड़े से बड़े स्टार खिलाड़ियों की कमाई भी प्रदर्शन, फिटनेस या ऑक्शन की परिस्थितियों के कारण अचानक घट सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच हाई प्रोफाइल ट्रेड डील हुई है. ऋषभ पंत को आीपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ₹15 करोड़ की कीमत में टीम में शामिल कर लिया है. वहीं कुलदीप यादव ₹13.50 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बने हैं.
पंत ने IPL 2026 में 14 मैचों में 312 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा. हालांकि यह प्रदर्शन खराब नहीं था, लेकिन 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत के हिसाब से इसे उम्मीदों पर खरा नहीं माना गया.
आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास की पांच सबसे बड़ी सैलरी कटौतियों के बारे में.
2025: ₹23.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2026: ₹7 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
आरसीबी ने 2025 की नीलामी में वेंकटेश अय्यर को खरीदने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि, अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें सिर्फ 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया.
फिल सॉल्ट और जैकब बेथेल की चोटों के बाद अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 पारियों में 209 रन 186.60 की स्ट्राइक रेट से बनाए. वह अब दो अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो चुके हैं.
Tiger is back in his territory 🐅🔥 pic.twitter.com/KgadBHwi7f
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
2. सैम करन
2024: ₹18.5 करोड़ (पंजाब किंग्स)
2025: ₹2.4 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
सैम करन ने 2024 में पंजाब किंग्स के लिए 270 रन बनाए और 16 विकेट लिए थे.उन्होंने टीम की कप्तानी भी की, लेकिन नए ऑक्शन चक्र से पहले पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद सीएसके ने उन्हें सिर्फ 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा.हालांकि, यह वापसी सफल नहीं रही और वह पूरे सीजन में केवल पांच मैच ही खेल सके.
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की IPL में हुई 'घर वापसी', कुलदीप यादव का नया ठिकाना अब LSG
3. काइल जेमीसन
2021: ₹15 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
2023: ₹1 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
लंबे कद और तेज गेंदबाजी के कारण काइल जेमीसन को 2021 में आरसीबी ने बड़ी रकम देकर खरीदा था.लेकिन कोविड बायो-बबल और लगातार क्रिकेट के दबाव ने उन पर असर डाला.
उन्होंने 2022 आईपीएल से नाम वापस ले लिया और बाद में आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया.2023 में सीएसके ने उन्हें उनके बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया.
Rishabh is Dilli. Dilli is Rishabh 💙❤️ pic.twitter.com/20TubOZFzQ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) June 23, 2026
4. मिचेल स्टार्क
2024: ₹24.75 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2025: ₹11.75 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)
मिचेल स्टार्क 2024 की मिनी नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल थे.उन्होंने प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन कर केकेआर को 10 साल बाद खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. इसके बावजूद उन्हें रिटेन नहीं किया गया और 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लगभग आधी कीमत पर खरीद लिया.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, VIDEO
5. जाय रिचर्डसन
2021: ₹14 करोड़ (पंजाब किंग्स)
2023: ₹1.5 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने बड़ी रकम देकर खरीदा था.लेकिन वह केवल तीन मैच ही खेल सके. बाद में चोटों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ और 2023 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया. हालांकि, हैमस्ट्रिंग चोट के चलते वह पूरा सीजन नहीं खेल पाए.