scorecardresearch
 

LIC की धांसू स्कीम... मैच्योरिटी पर मिलेंगे ₹25 लाख, समझें पूरा गणित

LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी हर आयु वर्ग के लिए एक से बढ़कर एक प्लान ऑफर कर रही है, इनमें जीवन आनंद खास है, जो एक नहीं, बल्कि पॉलिसी होल्डर्स को दो बार बोनस का लाभ देता है.

Advertisement
X
छोटा पैकेट बड़ा धमाका है ये एलआईसी प्लान. (Photo: ITG)
छोटा पैकेट बड़ा धमाका है ये एलआईसी प्लान. (Photo: ITG)

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा ऑफर किए जाने वाले प्लान न सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से पॉपुलर हैं, बल्कि इनमें रिटर्न भी धांसू मिलता है. बच्चे हों, बुजुर्ग हों या फिर महिलाएं, एलआईसी हर आयु वर्ग के लिए पॉलिसी पेश करती है. इनमें से कई में आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी मोटा फंड जमा कर सकते हैं.

ऐसी ही एक स्कीम है एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand), जो मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये का जुगाड़ करने में कारगार साबित हो सकती है. इसमें निवेश पर तमाम बेनेफिट्स भी मिलते हैं. 

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका प्लान 
कम प्रीमियम में मोटा फंड जुटाने का प्लान है, तो फिर एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी (LIC Jeevan Anand) एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. एक तरह से ये टर्म पॉलिसी की तरह ही है. जितने समय के लिए आपकी पॉलिसी है, आप उतने समय तक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.

ये प्लान एक नहीं, बल्कि कई मैच्योरिटी बेनिफिट (Maturity Benefit) के साथ आता है. इसमें कम से कम एक लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है, जबकि मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है.

25 लाख के लिए सिर्फ इतना डेली निवेश
LIC Jeevan Anand Policy में आप करीब 1358 रुपये हर महीने का जमा करके 25 लाख रुपये पा सकते हैं. इस हिसाब से देखें तो हर रोज आपको महज 45 रुपये की सेविंग करनी होगी. हालांकि, एलआईसी की इस पॉलिसी को एक लॉन्ग टर्म प्लान के तौर पर देखा जाता है.

Advertisement

इसका पॉलिसी टर्म 15 से 35 साल का है. यानी अगर आप इस पॉलिसी के तहत 45 रुपये रोज की बचत करते हुए 35 साल के लिए निवेश करते हैं, तो इस स्कीम के मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको 25 लाख रुपये की रकम मिलेगी. सालाना आधार पर आपके द्वारा बचाई गई रकम को देखें तो ये करीब 16,300 रुपये होगी.

डबल बोनस संग मिलेगी इतनी रकम
हर साल 16,300 रुपये का निवेश आप इस एलआईसी पॉलिसी में 35 साल तक करते हैं, तो कुल मिलाकर जमा राशि 5,70,500 रुपये जमा कर लेंगे. अब पॉलिसी टर्म के मुताबिक, इसमें बेसिक सम एश्योर्ड पांच लाख रुपया होगा, जिसके साथ मैच्योरिटी पीरियड के बाद आपको इस रकम में रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल बोनस 11.50 लाख रुपये जोड़कर दिया जाएगा. LIC की जीवन आनंद पॉलिसी में दो बार बोनस दिया जाता है, लेकिन इसके लिए आपकी पॉलिसी 15 साल की होनी जरूरी है.

प्लान के साथ आते हैं ये बेनेफिट 
जीवन आनंद पॉलिसी लेने वाले पॉलिसीहोल्डर को इस योजना के तहत किसी भी तरह की टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है, लेकिन इसमें आपको चार तरह के राइडर्स मिलते हैं. इनमें एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर, एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर शामिल हैं.

Advertisement

अगर डेथ बेनेफिट की बात करें, तो अगर पॉलिसी होल्डर की किसी कारणवस मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को पॉलिसी का 125 फीसदी डेथ बेनिफिट मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement