मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह घरेलू क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम और न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज, उन्हें सफेद गेंद क्रिकेट में सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता है. स्टार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी तीन मुख्य प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हैं. 2015 में वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रेटिंग वाले गेंदबाज थे. 2024 आईपीएल सीजन के लिए स्टार्क की वापसी हुई. 2024 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा, जिससे वह आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए.
स्टार्क ने अपना वनडे डेब्यू (कैप 185) 20 अक्टूबर 2010 को भारत के खिलाफ खेलते हुआ किया. 1 दिसंबर 2011 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया और पाकिस्तान के खिलाफलखेतले हुए 7 सितंबर 2012 को टी20ई डेब्यू (कैप 59) किया.
स्टार्क ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2015 क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की विजयी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट लिए थे.
2015 में, स्टार्क ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली से सगाई का और 15 अप्रैल 2016 को शादी कर ली (Mitchell Starc Family).
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने वनडे रैंकिंग में छलांग लगाई, जबकि भारत के श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर पहुंच गए.
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा से नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज छिन गया है। दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन बनाने और पांच विकेट लेने के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया।
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दौरान दो ऑफिस कर्मचारियों का मजेदार वीडियो वायरल हो गया. दोनों अपने वर्कस्टेशन पर बैठकर लाइव मैच देख रहे थे. तभी स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखकर वे तुरंत कंप्यूटर की तरफ मुड़े और काम करने का नाटक करने लगे. देखें पूरा मामला...
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन 72 रन देकर 6 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने शेन वॉर्न का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट लेकर तहलका मचा दिया.
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं, स्टार्क से पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लायन यह रिकॉर्ड बना चुके हैं.
मिचेल स्टार्क ने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट को लगातार प्राथमिकता दी है. अब आईपीएल 2027 को लेकर उनका फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट और इंटरनेशनल असाइनमेंट के बीच किस तरह संतुलन बनाते हैं. फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनकी उपलब्धता पर स्थिति साफ नहीं है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने बल्ले से गजब का प्रदर्शन किया. रेनशॉ ने 9 साल बाद टेस्ट में दूसरा शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले उन्होंने साल 2017 में शतक लगाने का कारनामा किया था.
आठ साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. 2018 का सैंडपेपरगेट विवाद आज भी दोनों टीमों की भिड़ंत से जुड़ी सबसे बड़ी यादों में शामिल है. इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम उसी इतिहास से बाहर निकलकर नई शुरुआत करना चाहेगा.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की बादशाहत खत्म हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट में 10 विकेट लेकर पहली बार ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की है. बुमराह दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.
दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली.
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश की टीम सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। स्टार्क ने 230 विकेट के साथ WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले दिन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.
पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की है. इस मुकाबले के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने गेंद के साथ इतिहास रचते हुए कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.
मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तबाह करने के साथ-साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.
हेजलवुड के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह चोट के कारण लंबे समय तक टेस्ट टीम से बाहर रहे थे. एड़ी की चोट के चलते वह पिछली एशेज सीरीज भी नहीं खेल पाए थे. उनकी अनुपस्थिति में स्कॉट बोलैंड ने टीम में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट मैच में बांग्लादेशी टीम ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे दिन के खेल में बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और शतक जड़ने में कामयाब रहे. दूसरे दिन मैदान पर तनातनी भी देखने को मिली, जब स्टार्क और मिराज आमने-सामने आ गए.
बांग्लादेशी बल्लेबाज शादमान इस्लाम का विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने अपने शानदार करियर में एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है. रंगना हेराथ को पीछे छोड़ने और कपिल देव की बराबरी करने के बाद उनकी निगाहें टेस्ट क्रिकेट के ऑल टाइम टॉप-10 गेंदबाजों में जगह बनाने पर हैं.
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास महान ऑलराउंडर कपिल देव को पछाड़ने का सुनहरा मौका होगा. वैसे स्टार्क का कहना है कि रिकॉर्ड से ज्यादा उनकी प्राथमिकता टीम की जीत है.
आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत हमेशा उनके बड़े नाम से तय नहीं होती है. कई बार ऑक्शन की रणनीति, टीमों की जरूरत और खिलाड़ियों की फिटनेस करोड़ों की कमाई को कुछ ही समय में काफी कम भी कर देती है. ऋषभ पंत के ताजा ट्रेड के बीच नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर, जिनकी आईपीएल सैलरी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन IPL 2026 प्लेऑफ से टकराव के कारण कई बड़े खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहला ODI IPL फाइनल के आसपास खेला जाएगा. कमिंस, स्टार्क, हेज़लवुड और ट्रेविस हेड जैसे खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम मिल सकता है.
IPL 2026 प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे की टक्कर से ऑस्ट्रेलिया के कई स्टार खिलाड़ी शुरुआती वनडे से बाहर रह सकते हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट भी टीम चयन पर असर डाल सकता है.