कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders), जो केकेआर (KKR) के नाम से मशहूर है, इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता शहर का प्रतिनिधित्व करने वाली एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है. फ्रेंचाइजी के मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अभिनेत्री जूही चावला और उनके पति जय मेहता हैं (KKR co-owners). नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम है (KKR home ground). सेलिब्रिटी मालिकों के साथ अपने जुड़ाव के कारण केकेआर को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है.
20 फरवरी 2008 को मुंबई में हुई आईपीएल टीमों की नीलामी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज ने कोलकाता फ्रैंचाइजी को खरीदा था. भारतीय राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को टीम का आइकन खिलाड़ी बनाया गया था (KKR icon player Sourav Ganguly).
आईपीएल 2024 जीतने वाली अपनी टीम के चार खिलाड़ियों को आईपीएल 2025 के लिए वापस खरीदने के बाद मेगा ऑक्शन में रोवमैन पॉवेल, उमरान मलिक, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ी सहित, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को शामिल किया. रिटेन किए गए खिलाड़ियों में सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा को शामिल हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 के लिए अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कप्तानी चुना.
इस फ्रैंचाइजी ने 2011 में पहली बार आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. वह 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर आईपीएल चैंपियन बनी. उन्होंने 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर इस कारनामे को दोहराया.
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाया है, उन्होंने 19 अगस्त को खेले गए मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए. हालांकि उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी.
शादी के एक दिन बाद दोनों ने अपनी शादी की पहली खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फैंस को उनके खास दिन की झलक देखने को मिली.
एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से 7 अगस्त को गुरुद्वारे में शादी की. शादी के बाद उनकी हल्दी सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चार्ली ने येलो साड़ी पहनकर डांस किया.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी कर ली है. दोनों ने गुरुद्वारे में पंजाबी-सिख रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए. चार्ली रमनदीप से 7 साल बड़ी हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा था. रमनदीप भारत के लिए 2 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं और डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का जड़ चुके हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के विदा हो रहे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है. रयान अब केकेआर के हेड ऑफ स्ट्रेटजी बन गए हैं.
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR के सामने नए कप्तान की चुनौती खड़ी हो गई है. हालांकि टीम का नेतृत्व संकट रहाणे के रिटायरमेंट से नहीं, बल्कि IPL 2024 में खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम से अलग होने देने के फैसले से शुरू हुआ था.
अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR नए कप्तान की तलाश में है. मौजूदा स्क्वाड में रिंकू सिंह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. UPT20 और उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी का उनका रिकॉर्ड उन्हें IPL 2027 से पहले इस रेस में सबसे आगे खड़ा करता है.
शाहरुख खान ने लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताते हुए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित किया है. शाहरुख द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी नजर आ रहा है.
आईपीएल 2027 से पहले ट्रेड मार्केट में हार्दिक पंड्या सबसे चर्चित खिलाड़ी बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) समेत सात फ्रेंचाइजियों ने स्टार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखाई है. हालांकि अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हार्दिक के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत हमेशा उनके बड़े नाम से तय नहीं होती है. कई बार ऑक्शन की रणनीति, टीमों की जरूरत और खिलाड़ियों की फिटनेस करोड़ों की कमाई को कुछ ही समय में काफी कम भी कर देती है. ऋषभ पंत के ताजा ट्रेड के बीच नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर, जिनकी आईपीएल सैलरी में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव भविष्य में मुंबई इंडियंस छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का रुख कर सकते हैं. उथप्पा के मुताबिक, KKR उन्हें कप्तान के तौर पर देख सकता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर की KKR में वापसी हो सकती है, जिससे दोनों की पुरानी जोड़ी फिर साथ नजर आ सकती है.
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में सूर्यकुमार कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी कर सकते हैं और टीम की कप्तानी भी संभाल सकते हैं. सोशल मीडिया पर हुई चर्चाओं और KKR की भविष्य की रणनीति को देखते हुए यह बयान आईपीएल गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
क्या हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर एक पेज पर नहीं हैं? क्या गंभीर और अगरकर के कप्तानी को लेकर ऑप्शन अलग-अलग हैं, ऐसे में अब आगे होगा क्या? आइए जान लेते हैं.
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, IPL: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हुईं. यह मौजूदा आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला रहा. अब प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे.
आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सपना चकनाचूर हो गया.
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का गणित बेहद रोमांचक हो चुका है. सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के आखिरी मुकाबलों पर टिकी हैं. राजस्थान रॉयल्स यदि मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो प्लेऑफ की पिक्चर पूरी तरह साफ हो जाएगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार (20 मई) को ईडन गार्डन में रोमांचक मुकाबला हुआ, मैच में पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 147/8 का स्कोर बनाया. कोलकाता ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीता और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं.
KKR vs MI मैच के दौरान Hardik Pandya पर IPL Code of Conduct तोड़ने का आरोप लगा है. Stump Bails गिराने की घटना के बाद उन पर Match Fee का 10 Percent Fine लगाया गया और एक Demerit Point भी दिया गया. Social Media पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और Fans लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, IPL Score: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार (20 मई) को ईडन गार्डन में रोमांचक मुकाबला हुआ, मैच में पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 147/8 का स्कोर बनाया. कोलकाता ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीता और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं.
आईपीएल 2026 में 'नोट सेलिब्रेशन' का ट्रेंड लगातार चर्चा में है. KKR vs MI मुकाबले में दीपक चाहर ने फिन एलन को बोल्ड करने के बाद उसी सेलिब्रेशन का मजेदार ट्विस्ट दिखाया. चाहर ने काल्पनिक पर्ची निकालकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया.