scorecardresearch
 

अनुष्का शर्मा ने कीर्तन में 'राधे गोविंदा' का किया जाप, पत्नी संग भजन में डूबे विराट, सिंपल सूट-सादगी भरे लुक में लूट ली महफिल; VIDEO

Anushka Sharma-Virat Kohli At Krishna Das Concert: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में भक्ति में डूबे नजर आए. अनुष्का ने तालियां बजाकर ‘राधे गोविंदा’ का जाप किया. इस दौरान उनके सिंपल अनारकली सूट, छोटी बिंदी और खूबसूरत एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींचा. जानें उनके सूट की कीमत.

Advertisement
X
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कृष्ण दास के कॉन्सर्ट में भजनों की धुन पर मग्न देखा गया. (Photo: ITG)
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कृष्ण दास के कॉन्सर्ट में भजनों की धुन पर मग्न देखा गया. (Photo: ITG)

Anushka Sharma-Virat Kohli At Krishna Das Concert: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जिंदगी से जुड़ी हर चीज फैंस का ध्यान खींचती है. फिर चाहे वो बॉलीवुड की चकाचौंध हो या क्रिकेट की दुनिया का ग्लैमर. लेकिन इस बार चर्चा किसी महंगे ब्रांड या लग्जरी लाइफस्टाइल की नहीं, बल्कि भक्ति और सादगी की हो रही है. अनुष्का और विराट हाल ही में मुंबई में मशहूर भक्ति गायक कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में पहुंचे, जिसमें दोनों का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आया. अनुष्का जहां तालियां बजाकर ‘राधे गोविंदा’ का जाप करती और भजन का आनंद लेती दिखीं, वहीं विराट भी भक्ति के इस माहौल में मग्न नजर आए. हालांकि, इस दौरान अनुष्का के सिंपल और खूबसूरत एथनिक लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने इस दौरान अनारकली सूट पहना था. चलिए जानते हैं कॉन्सर्ट के लिए कैसा रहा दोनों का स्टाइल और कितनी थी अनुष्का के सूट की कीमत.

भक्ति के रंग में रंगे अनुष्का-विराट, सादगी ने जीता दिल
कृष्णा दास के कॉन्सर्ट से सामने आया अनुष्का-विराट का भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कॉन्सर्ट में सबसे आगे की लाइन में बैठकर दोनों ने भजनों का आनंद लिया. अनुष्का भजन की धुन पर तालियां बजाती और ‘राधे गोविंदा’ का जाप करती दिखीं. उनके चेहरे पर खुशी और सुकून साफ नजर आ रहा था. वहीं विराट कोहली भी ब्लैक टी-शर्ट में शांत होकर भक्ति संगीत का आनंद लेते दिखाई दिए.  

अनुष्का के सादे लुक ने खींचा ध्यान
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से भी लोगों का ध्यान खींचा. एक्ट्रेस ने गहरे मजेंटा यानी मलबरी कलर का अनारकली सूट पहना था, जो देखने में बेहद खूबसूरत और सिंपल लग रहा था. उनके अनारकली सूट पर ना कोई कढ़ाई थी और ना ही किसी तरह का पैचवर्क. उन्होंने अपने आउटफिट को जरूरत से ज्यादा भारी बनाने के बजाय सादगी पर ध्यान दिया, जो सत्संग जैसे मौके के हिसाब से भी अच्छा ऑप्शन था. 


अनुष्का के सूट की कीमत क्या? 
कृष्ण दास के कॉन्सर्ट के लिए अनुष्का ने ब्रांड ‘Place the Dot’ का ‘घूमर अनारकली मलबरी सेट’ पहना था. इसकी कीमत करीब 10,900 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ मैचिंग दुपट्टे ने अनुष्का के लुक को और भी खूबसूरत बना दिया. डार्क कलर और अनारकली सूट के डिजाइन में वो बेहद सुंदर लग रही थीं. 


अनुष्का शर्मा ने अपने एथनिक लुक को कंप्लीट करने के लिए मेकअप और हेयरस्टाइल भी बेहद सिंपल रखा. लाइट मेकअप और खुले बाल उनके पूरे लुक के साथ अच्छे लग रहे थे. उन्होंने माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर लुक को और खास बनाया. अनुष्का का यूं सादगी में कॉन्सर्ट में भजनों का आनंद लेना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement