टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अवनीत ने अब अपनी इतनी किलर तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी धड़कनें तेज हो सकती हैं.
25 साल की अवनीत कौर ने बिकिनी में अपनी सुपर बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है.
येलो कलर की बिकिनी पहने अवनीत बीच पर चिल करती हुई नजर आईं. अवनीत ने कभी रेत पर लेटकर, तो कभी बैठकर कई किलर पोज दिए.
बिकिनी संग अवनीत ने लाइट मेकअप, ग्लॉसी लिपस्टिक लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. हवा में उड़ते अवनीत के बालों ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं.
बिकिनी में अवनीत का इलेक्ट्रिफाइंग लुक देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. फैंस अवनीत की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
अवनीत को कोई गॉर्जियस बता रहा है, तो कोई उन्हें सुपर हॉट कह रहा है. कुछ लोग अवनीत को बीच बेबी का टैग दे रहे हैं.
अवनीत की बात करें तो उन्होंने टीवी पर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. अवनीत अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं.