T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. भारत ने अपना पहला मुकाबला यही अमेरिका के खिलाफ खेला था.
टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सुपर 8 के आखिरी राउंड में दोनों टीमों ने अच्छी लय पकड़ ली. भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार झेली थी, लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी की.
यह भी पढ़ें: Finn Allen: 10 चौके, 8 छक्के, 33 गेंद में 100... फिन एलन तो 'चोकर्स' साउथ अफ्रीका पर टूट पड़े, कई रिकॉर्ड ढेर
All roads lead to the iconic Wankhede Stadium 🛣️🏟️
— BCCI (@BCCI)
The semi-final beckons for 🇮🇳 | |
अब टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी. फाइनल में न्यूजीलैंड पहले ही पहुंच चुका है, जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया.
यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल, जान लीजिए ICC का हर नियम... क्या रिजर्व डे भी है?
लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना
T20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार तीसरी बार होगा जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.
यह भी पढ़ें: अभिषेक OUT, रिंकू IN...? टीम इंडिया लेगी बैटिंग ऑर्डर पर कड़ा फैसला, ऐसी हो सकती है आज इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI
इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने गयाना में इंग्लैंड को हराकर उस हार का बदला लिया और आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया अब 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और बढ़ गई है.
मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?
सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि मौसम साथ देगा या नहीं. मुंबई के मौसम की बात करें तो गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. शहर में क्रिकेट खेलने के लिए हालात काफी अच्छे माने जा रहे हैं.
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 60 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है. की रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैन्स को पूरा मैच देखने को मिल सकता है और बारिश के कारण किसी तरह की बाधा की उम्मीद नहीं है. वहीं जब मैच जब शाम 7 बजे शुरू होगा तो तापमान 33 डिग्री, 8 बजे 32 डिग्री, और रात 9 बजे के करीब 30 डिग्री रहेगा.