scorecardresearch
 

क्या जुकाम होने पर दवा खानी चाहिए? जानें इसकी जरूरत है या नहीं, डॉक्टरों ने बताया 

मौसम बदलने के साथ कई लोगों को जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत हो रही है. आमतौर पर लोग जुकाम में एंटीबायोटिक दवाएं ले लेते हैं. जुकाम में पर्याप्त आराम, पानी पीना और भाप लेना बेहतर उपाय हैं.

Advertisement
X
जुकाम होने पर क्या करें
जुकाम होने पर क्या करें

मौसम बदल रहा है और कई लोगों को बुखार,खांसी से लेकर जुकाम की शिकायत हो रही है. जुकाम होने पर कुछ लोग दवा खा लेते है. अधिकतर मामलों में ये दवाएं एंटीबायोटिक होती हैं, लेकिन क्या जुकाम में दवा खाना ठीक है? डॉक्टर बताते हैं कि सामान्य जुकाम ज्यादातर वायरस से ही होता है. वायरस से होने वाले किसी भी इंफेक्शन पर एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं करतीं हैं. लेकिन जुकाम होने पर लोग मेडिकल स्टोर से जाकर इनको ले आते हैं. जबकि इनको खाने से कोई फायदा नहीं होता है. 

जुकाम में दवा लेने की जरूरत क्यों नहीं होती है?

इस बारे में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एल. एच घोटेकर ने बताया है. डॉ घोटेकर बताते हैं कि  जुकाम होने के बाद शरीर की इम्यूनिटी कुछ दिनों के भीतर खुद ही वायरस से लड़कर संक्रमण को ठीक कर देती है. इसलिए जुकाम में दवा की जरूरत नहीं पड़ती है. अधिकतर लोगों में यह दो से चार दिन में खुद ही ठीक हो जाता है. हालांकि अगर किसी को जुकाम के साथ साथ पीले रंग का बहुत ज्यादा बलगम आ रहा है और बुखार भी है तो फिर इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या ठंडी चीजें खाने या ठंडा पानी पीने से सर्दी-जुकाम होता है, डॉक्टरों ने बताया

Advertisement

जुकाम में क्या करें?

अगर आपको सामान्य जुकाम है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले जरूरी है कि आप पर्याप्त आराम करें, खूब पानी औ भाप लें. नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करें. ये उपाय नाक बंद होने, गले की खराश और असहजता को कम करने में मदद कर सकते हैं. अगर तेज बुखार, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण हों तो डॉक्टर की सलाह पर पैरासिटामोल जैसी दवाएं ली जा सकती हैं, लेकिन एंटीबायोटिक खुद से बिल्कुल न लें.

यह भी पढ़ें: बुखार, खांसी और जुकाम कहीं कोरोना तो नहीं? कैसे पता करें फ्लू और कोरोना में अंतर

एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल बन सकता है खतरा

डॉ. घोटेकर कहते हैं कि बिना जरूरत एंटीबायोटिक लेने से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ती है. इसका मतलब है कि जब वास्तव में किसी गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक की जरूरत पड़ेगी, तब वही दवाएं असर करना बंद कर सकती हैं. जिससे इलाज मुश्किल हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि जुकाम होने पर बिना वजह एंटीबायोटिक न लें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement