मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम गुरुवार (5 मार्च) को खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने विशाल चुनौती रख दी . टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253/7 रन बनाए, जो इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े स्कोरों में शामिल हो गया है.
यह टी20 विश्व कप नॉकआउट में दूसरा 200 से अधिक का स्कोर है, इससे पहले 2012 के सेमीफाइनल में कोलंबो आरपीएस में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205/4 का स्कोर बनाया था. इंग्लैंड ने भी रन चेज में सात विकेट पर 246 रन बना डाले.
Innings Break! register the highest team total in ICC Men's T20 World Cup knockouts 🔥👏
— BCCI (@BCCI)
Over to the bowlers to defend this 🙌
Scorecard ▶️ | |
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा. हालांकि वह शतक से चूक गए और विल जैक्स की गेंद पर डीप कवर में फिल सॉल्ट को कैच दे बैठे.
दूसरी ओर ईशान किशन ने भी तेज शुरुआत दी. उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन ठोक दिए. हालांकि बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आदिल रशीद की गेंद पर वह लॉन्ग-ऑफ पर विल जैक्स को कैच दे बैठे. दोनों के बीच 97 रन की तेज साझेदारी ने भारत को बड़े स्कोर की राह पर डाल दिया.
वानखेड़े में सबसे बड़े स्कोरों में शामिल भारत
वानखेड़े स्टेडियम टी20 क्रिकेट में हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. यहां कई बार 230 से ज्यादा का स्कोर बना है. भारत का 253/7 रन का स्कोर भी अब इस मैदान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर वेस्टइंडीज का 254/6 है, जो उसने फरवरी 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था. तीसरा हाइएस्ट स्कोर 2 फरवरी 2025 को भी भारत का इंग्लैंड के खिलाफ आया था, तब भार ने 20 ओवर्स में 247/9 का स्कोर बनाया था.
वानखेड़ें में सबसे बड़ा रनचेज टी20 इंटरनेशल में कौन सा है
वानखेड़े में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड अभी भी इंग्लैंड के नाम है. 18 मार्च 2016 को खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2016 के मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में 230/8 बनाकर हासिल किया था.इस तरह यह इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज बना हुआ है.
अब जब भारत ने सेमीफाइनल में 253/7 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है, तो सवाल यही है, क्या इंग्लैंड फिर से इतिहास दोहराएगा या टीम इंडिया इस बार उस रिकॉर्ड को बचाने में कामयाब रहेगी.
पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा 250 से ज्यादा स्कोर
6 - भारत
5 - SRH
3 - वेस्टइंडीज
3 - जिम्बाब्वे
3 - सरे