भारतीय टीम ने 14 जुलाई को एजबेस्टन (बर्मिंघम) में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त ही नहीं बनाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. कप्तान शुभमन गिल की 80 रन की कप्तानी पारी और अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को यादगार जीत दिलाई.
259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. गिल ने 75 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. हालांकि वह क्रैम्प और हैमस्ट्रिंग में परेशानी के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद अक्षर पटेल (57*) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रन जोड़कर जीत सुनिश्चित कर दी.
A truly flawless all-round performance 🌟
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Axar Patel bags the well-deserved POTM award for his 4️⃣-wicket haul and vital half-century 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND | @akshar2026 pic.twitter.com/eSGYHXzXll
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम को 61/0 से 107/6 पर पहुंचा दिया. बाद में जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़कर स्कोर 258 तक पहुंचाया. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट झटके.
Job completely done in style ✅#TeamIndia cruise to a 6️⃣-wicket victory to take a 1-0 lead in the ODI series 💙
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/2sg194tpxH #TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/PnUDkcVLyr
5 पॉइंट: क्यों खास है भारत की यह जीत?