क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) भारतीय क्रिकेटर हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं. उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.
वॉशिंगटन सुंदर ने 6 अक्टूबर 2016 को 2016-17 रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया. उन्हें 2016 अंडर-19 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय अंडर-19 टीम के लिए भी चुना गया था. सुंदर ने 13 दिसंबर 2017 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया. और 24 दिसंबर 2017 को टी20आई क्रिकेट में डेब्यू था.
वॉशिंगटन सुंदर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई, तमिलनाडु में एक तमिल हिंदू परिवार में हुआ था. उनकी बहन शैलजा सुंदर भी एक पेशेवर क्रिकेटर हैं. सुंदर उन्होंने चार-पांच साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट बेडे के एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से हासिल की है.
अक्टूबर 2011 में, गंभीर ने नताशा जैन से शादी की है. नताशा एक प्रमुख व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं.
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट ड्रृॉ पर खत्म हो गया है. चौथे दिन न्यूजीलैंड ए की दूसरी पारी में 9 विकेट गिर चुके थे, और टीम को जीत के लिए 126 रनों की जरूरत थी. लेकिन खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने खेल रोक दिया और मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया.
न्यूजीलैंड-ए के लिए अब मुकाबले में वापसी करना आसान नहीं होगा. पहली पारी में 317 रन बनाने वाली मेजबान टीम को चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का सामना करना पड़ सकता है. वैसे चौथे दिन बारिश की भी आशंका जताई गई है, ऐसे में मुकाबला ड्रॉ पर भी छूट सकता है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) ने चेन्नई में 'ड्रीम ओलंपिक्स' पहल लॉन्च की और एशियन गेम्स 2026 व चेस ओलंपियाड के खिलाड़ियों को सम्मानित किया. राज्य ने एशियन गेम्स के पदक विजेताओं के लिए 7.65 करोड़ रुपये के बढ़े हुए प्रोत्साहन की घोषणा की. सरकार का लक्ष्य 2028 और 2036 ओलंपिक्स में तमिलनाडु के खिलाड़ियों को मेडल दिलाना है.
युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से टीम इंडिया के सेटअप से बाहर चल रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल जैसे स्पिनर्स के चलते चहल को जगह नहीं मिली. क्योंकि ये दोनों बैटिंग करने में भी माहिर हैं और चहल सिर्फ गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया में ज्यादा नहीं टिक सके.
एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका के सेमीफाइनल के दौरान स्कोरकार्ड पर खिलाड़ियों के बदले हुए नाम नजर आए. एस विश्वनाथ, टीटीवी नंबूरी और डब्लू एस मणि शंकर नाम स्कोरकार्ड पर नजर आए. क्या ये कोई ब्रॉडकास्टिंग गलती थी? आखिर ये सब क्यों हुआ, आइए जान लेते हैं.
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले बड़ा झटका लगा है. प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते मुकाबले से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अंशुल कंबोज टीम में आए हैं. वहीं टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वॉशिंगटन सुंदर को T20I स्क्वॉड से हटाया गया है. उनकी जगह नमन धीर को मौका मिला है.
IND vs AFG 3rd T20I Playing 11:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. अब दिल्ली में तीसरे मुकाबले में नजरें वैभव सूर्यवंशी पर हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की मौजूदगी में वैभव की एंट्री के लिए टीम को ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना होगा.
भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा सवाल है. पहले मैच में संजू सैमसन के फ्लॉप होने के बाद क्या टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को मौका देगा? जानिए क्या हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह विदर्भ के 7 साल के पेसर की टीम इंडिया में एंट्री हुई है.
भारतीय टीम के लिए सितंबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है. पहले भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर उसे जापान के खिलाफ 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20I मैच खेलना है. एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम की परीक्षा होगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजेगा. सारे मुकाबले दिल्ली में होने हैं. जानिए सीरीज का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत मिली है. वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर उपलब्ध हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर 9 सितंबर को फैसला होगा. जानें टीम इंडिया की फिटनेस अपडेट.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को लगातार मिल रहे सपोर्ट पर तंज कसते हुए उन्हें 'कोच का फेवरेट' बताया. बद्रीनाथ ने नीतीश कुमार रेड्डी पर भी सवाल उठाए.
BCCI अब खिलाड़ियों को फिट घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेगा. चोट से वापसी करने वाले खिलाड़ियों की फिटनेस की पूरी जांच के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर है.
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सख्त कदम उठाने जा रही है. भारत को आने वाले समय में कई अहम मुकाबले खेलने हैं, लिहाजा खिलाड़ियों का फिट रहना बेहद जरूरी है.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का दर्द अभी भी खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैन्स के जहन में ताजा है. लिहाजा साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहेगी.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी इसी हफ्ते एक अहम मीटिंग करने वाली है. इसी मीटिंग में तय होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीन टी20 मैचों में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.
CoE में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या ने टीम इंडिया की तैयारियों की चिंता बढ़ा दी है. जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन समेत कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे व्हाइट-बॉल खिलाड़ी भी CoE में रिहैब करा रहे हैं. आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव और चोट के बावजूद खेलने को लेकर भी सवाल उठे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग चोट झेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की चिंता बढ़ा दी है. श्रीलंका दौरे से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा. अगर वह पहले टेस्ट के लिए फिट नहीं होते हैं तो सारांश जैन को मौका मिल सकता है. भारत टेस्ट सीरीज से पहले चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.