Ishan Kishan Ruled Out: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण केवल दूसरे ही नहीं, बल्कि तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं.
भारत और न्यूजीलैंड टीम के बीच सीरीज का यह तीसरा मैच मंगलवार यानी 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाना है. ईशान किशन मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं. लिहाजा तीसरे टी20 में उनकी वापसी की उम्मीदें फैन्स को थी.
साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ईशान किशन को यह चोट गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते वक्त लगी थी. दाहिनी तरफ लो-ग्रेड एडडक्टर स्ट्रेन से जूझ रहे 28 साल के ईशान को एहतियात के तौर पर आराम दिया गया है. ईशान की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है.
इस बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए खिलाड़ी तैयार हैं. इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया इस मैच में अपनी उस विजयी लय को बरकरार रखना चाहती है, जो उसने पहले टी20 मुकाबले में 226 रनों के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करके बनाई थी.
A special landmark for a special team 👏 Drop a 💙 to congratulate #TeamIndia and let us know your favourite T20I memory 👇 #NZvIND https://t.co/f4kAb3n9Rd
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
पहले मैच में संजू सैमसन ने महज 33 गेंदों पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन जोड़े थे. इसके बाद युवा नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी.
#TeamIndia opt to bowl first in the 2️⃣nd T20I Vaibhav Sooryavanshi & Prince Yadav back in the XI 📝 Updates ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2 #NZvIND https://t.co/VCof26ERFg
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम ईशान की गैरमौजूदगी के बावजूद अपनी जीत के सिलसिले को बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. जबकि मेजबान न्यूजीलैंड इस मुकाबले में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी.