scorecardresearch
 

DC vs KKR, IPL 2026 Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स की लगातार चौथी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को उसके घर में हराया, फिन एलन का ताबड़तोड़ शतक

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, IPL: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हुई. इस मुकाबले को कोलकाता ने 8 विकेट से जीता. प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था.

Advertisement
X
आईपीएल मे दिल्ली-कोलकाता की टक्कर हुई. (Photo: BCCI)
आईपीएल मे दिल्ली-कोलकाता की टक्कर हुई. (Photo: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-51 में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया.  कोलकाता को जीत के लिए 143 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 14.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया. फिन एलन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नााबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार चौथी जीत रही.

मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की है और उसके 8 अंक हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 9 पॉइंट्स हैं.

रनचेज में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सिर्फ 13 रन बनाए और उन्हें मिचेल स्टार्क ने रन आउट किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी (1 रन) को विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया. रघुवंशी के आउट होने के समय कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 31/2 था. यहां से 'इम्पैक्ट सब' फिन एलन और कैमरन ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की मंजिल तक आसानी से पहुंचाया. ग्रीन ने दो छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए.

Advertisement

ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 142 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही. केएल राहुल और पथुम निसंका ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. राहुल 23 रनों के निजी स्कोर पर कार्तिक त्यागी का शिकार बने. इसके बाद कैमरन ग्रीन ने नीतीश राणा (8 रन) को आउट कर कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरी सफलता दिलाई. सलीम रिजवी सिर्फ 3 रन बना सके और उनका विकेट सुनील नरेन ने झटका.

सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उसके बाद वो तुरंत चलते बने. निसंका ने 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 29 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. निसंका का विकेट अनुकूल रॉय ने चटकाया. अनुकूल ने फिर ट्रिस्टन स्टब्स (2 रन) को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया. एक समय दिल्ली ने एक विकेट पर 74 रन बनाए थे, लेकिन अचानक उसका स्कोर 89/5 हो गया था.

यह भी पढ़ें: 23 रन बनाकर भी इतिहास रच गए केएल राहुल, IPL में ऐसा करने वाले पहले बैटर

यहां से आशुतोष शर्मा और कप्तान अक्षर पटेल के बीच छठे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. अक्षर ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए और उनका विकेट वैभव अरोड़ा ने हासिल किया. वहीं आशुतोष शर्मा ने 3 चौके और तीन छक्के की मद से 28 बॉल पर 39 रनों का योगदान दिया. आशुतोष आख्रिरी ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हुए. उस ओवर में दिल्ली ने मिचेल स्टार्क (0 रन) का भी विकेट गंवाया.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 मैचों में सफलता हाथ लगी. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स 14 रनों से विजेता बनी थी.

दिल्ली vs कोलकाता h2h
कुल IPL मैच: 36
दिल्ली ने जीते: 15
कोलकाता ने जीते: 20
बेनतीजा: 1

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट सब: कुलदीप यादव.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट सब: फिन एलन.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement