scorecardresearch
 
Advertisement

विनीत मिनोचा हत्याकांड: 21 दिन बाद जेल से बाहर आई शालू, बयां किया अपना दर्द

विनीत मिनोचा हत्याकांड: 21 दिन बाद जेल से बाहर आई शालू, बयां किया अपना दर्द

कानपुर के चर्चित विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आया है. पुलिस ने पहले जिस बहू शालू को इस हत्या का मास्टरमाइंड माना था, वह जांच में पूरी तरह निर्दोष साबित हुई है. कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार शालू 21 दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद बाहर आ चुकी हैं. जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने आजतक से खास बातचीत में अपना दर्द साझा किया. शालू ने बताया कि उनके लिए यह 21 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले रहे. उन्होंने कहा कि उनके पति सुब्रत ने जो कुछ भी किया, उसका उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था.

Advertisement
Advertisement