अजिंक्य रहाणे, क्रिकेटर
अजिंक्य मधुकर रहाणे (Ajinkya Madhukar Rahane) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह खेल के हर फॉर्मेट में मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हैं.वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई े लिए खेलते हैं. उन्होंने 18 मार्च 2007 को, विजय हजारे ट्रॉफी में, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया (Rahane List A Debut). वे आईपीएल के लिए भी खेलते हैं.
रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू 2013 में हुआ. उनकी सबसे खास बात यह है कि वे विदेशी पिचों पर भी शानदार प्रदर्शन करते हैं. 2014 में लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शतकीय पारी को आज भी याद किया जाता है.
रहाणे को तब भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला जब 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली छुट्टी पर गए थे. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की और ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक टेस्ट जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया.
रहाणे की बल्लेबाजी तकनीक बेहद संतुलित है. वे तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स के खिलाफ समान रूप से प्रभावी हैं. उनका फुटवर्क तेज है और वे मुश्किल परिस्थितियों में टिककर खेलने में माहिर हैं.
अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था. उनका एक छोटा भाई और बहन, शशांक और अपूर्वा रहाणे हैं (Rahane Siblings). रहाणे ने एसवी जोशी हाई स्कूल, डोंबिवली से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पास किया (Rahane Education). उन्होंने 17 साल की उम्र से प्रवीण आमरे से कोचिंग ली (Rahane Coach).
रहाणे ने 26 सितंबर 2014 को अपनी बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर से शादी की (Rahane Wife). उनके दो बच्चे हैं.
IPL 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने फिर दिलचस्पी दिखाई है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद टीम को नए कप्तान की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के बदले हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी की मांग की है, लेकिन KKR अपने बड़े मैच विनर्स को छोड़ने के मूड में नहीं है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर कुमार को अजिंक्य रहाणे का साथ मिला है. रहाणे ने तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को खारिज नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने भुवनेश्वर की वापसी और जज्बे की तारीफ की. साथ ही अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन को सराहा, जिन्होंने पावरप्ले में विकेट चटकाए.
अजिंक्य रहाणे ने अपनी ऑल टाइम टेस्ट इलेवन टीम का ऐलान करके सभी को चौंका दिया है. रहाणे की इस टीम सेलेक्शन ने क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों के बीच काफी चर्चा बटोरी है. रहाणे द्वारा चुनी गई इस खास ऑल टाइम टेस्ट टीम में कई बड़े और अप्रत्याशित फैसले देखने को मिले हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि रहाणे ने आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी इस ड्रीम टीम से बाहर रखा है.
अजिंक्य रहाणे ने इस टीम में अपने पुराने साथियों और करियर के अलग-अलग दौर में साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है. लेकिन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामों को बाहर रखने के फैसले पर बहस होना तय है.
अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर के इगतपुरी स्थित आलीशान हॉलिडे विला 'राया एस्टेट' सुर्खियों में है. 5 बेडरूम, इनफिनिटी पूल, पहाड़ों और वैतरणा झील के नजारे के साथ जानिए उनके क्रिकेट रूम की खासियत.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे की क्रिकेट खेलते हुए वापसी हुई, पर एक अलग अंदाज में. दोनों लंदन में प्रिंस विलियम के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेले. इस खास आयोजन में ब्रायन लारा, जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल हुए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 गेंदों में नाबाद 139 रन और 9 छक्कों की विराट कोहली की पारी ने उनके बदले हुए बल्लेबाजी अंदाज की कहानी फिर सामने रख दी. टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद विराट अब वनडे में शुरुआत से ही ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इसके बाद दोनों टीमें 15 और 17 सितंबर को इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कुलदीप यादव सिर्फ एक विकेट ले पाए. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि कुलदीप को टीम का सपोर्ट और कॉन्फिडेंस चाहिए. वहीं युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार ने 10 विकेट झटके. रहाणे ने उनकी तारीफ की लेकिन सुधार पर जोर दिया. दूसरे टेस्ट में प्लेइंग XI में बदलाव सिर्फ सीमिंग पिच पर संभव, वरना वही टीम रहेगी. भारत 1-0 से आगे. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होना है.
Team India Galle Stats in Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है. पहला मैच गॉल में होना है. ऐसे में सवाल है कि जिस गॉल के मैदान में भारत को पहला मुकाबला खेलना है, वहां भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है.
सालों तक भारत के लिए टेस्ट में बल्ले से बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले अजिंक्य रहाणे अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं. रहाणे अब कमेंट्री बॉक्स के अंदर से फैन्स का मनोरंजन करते नजर आएंगे.
अजिंक्य रहाणे ने अपने संन्यास के बाद पूर्व भारतीय साथियों की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहले फोन कर कहा कि उन्हें उम्मीद थी रहाणे अभी और खेलेंगे. इरफान पठान ने भी कॉल किया, जबकि चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मैसेज किया. रहाणे ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
अजिंक्य रहाणे ने BCCI से रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप भविष्य पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है. उनका कहना है कि अनुभवी खिलाड़ियों को अनिश्चितता से दूर रखकर भरोसा देना चाहिए, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप भविष्य पर बड़ा बयान सामने आया है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने BCCI से मांग की है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर स्पष्टता दी जाए. रहाणे का मानना है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को 2027 विश्व कप की योजनाओं में शामिल करना है या नहीं, इस पर साफ फैसला होना चाहिए.
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में दबाव झेलने के लिए टीम को रोहित जैसे अनुभवी और मैच-विनर खिलाड़ी की सख्त जरूरत है. रोहित ने कई मौकों पर खुद को साबित किया है. इसके बावजूद रोहित के वनडे भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नजर नहीं आ रही है.
अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ का फोन आया. इसके बाद उन्होंने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ने का फैसला किया.
अजिंक्य रहाणे ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें टेस्ट डेब्यू के लिए 20 मैच और दो साल तक 12वें खिलाड़ी के रूप में इंतजार करना पड़ा। उन्होंने इस मुश्किल दौर को सकारात्मक तरीके से लेते हुए खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया।
भारत में अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगाने के बाद अजिंक्य रहाणे अब किसी सेलेक्शन या वापसी के इंतजार में नहीं हैं. यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के जरिए वह पहली बार विदेशी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उतरेंगे, जहां एम्स्टर्डम फ्लेम्स के मार्की खिलाड़ी के रूप में उनकी बल्लेबाजी पर खास नजरें रहेंगी.
टेस्ट डेब्यू के लिए दो साल तक इंतजार करने वाले अजिंक्य रहाणे ने विदेशी धरती पर कई यादगार पारियां खेलीं. रहाणे के मुताबिक करियर की शुरुआत में 12वें खिलाड़ी के रूप में बिताया गया मुश्किल समय उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने और लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने में मददगार साबित हुआ.
अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के सम्मान और स्पष्टता की जरूरत पर जोर दिया है. रहाणे ने कहा कि पिछले दो सालों में उन्होंने भारत को घरेलू मैदान पर भी टेस्ट मैच हारते हुए देखा है.
अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. बल्लेबाजी के अलावा बतौर टेस्ट कप्तान भी भारत के लिए उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है.