वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया जो भारतीय फैन्स के बीच जमकर वायरल हो गया. सैमी ने लिखा- वॉव... नो स्कोर इज सेफ. आई नो द फीलिंग.फीलिंग के बाद अंग्रेजी के दो अक्षर लिखे, अब यही पोस्ट बवाल और वायरल होने की वजह बन गया है.
मामला क्या तो है वो समझ लीजिए... बात दो मैचों की थी. जो एक ही दिन यानी गुरुवार (22 अक्टूबर) को खेले गए. एक तरफ श्रीलंका ने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 430 रन का विशाल टारगेट सिर्फ एक गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर इतिहास रच दिया.
वहीं न्यूज़ीलैंड (ब्लैक कैप्स) ने क्राइस्टचर्च में टी20 में 225 रन बनाए, लेकिन भारत ने उसे 4 विकेट से चेज़ कर लिया. वहीं श्रीलंका ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया. इन मैचों के बाद ही सैमी ने पोस्ट किया.
दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सैमी का ये पोस्ट महज कुछ घंटों में लाखों व्यूज पार कर गया. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि सैमी ने सही बात कही- आजकल बड़े स्कोर भी सुरक्षित नहीं रह गए.
लेकिन सैमी ने अपने पोस्ट के आखिरी में जो कुछ लिखा, उसे भारतीय फैन्स ने गाली समझ लिया और पोस्ट नीचे मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा- सैमी ने भारत टूर में हिंदी सीख ली.

ध्यान रहे क्राइस्चर्च टी20 में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 225 का स्कोर बनाया था, जिसे भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से अपने नाम कर लिया.
वहीं रावलपिंडी में जारी ट्राई सीरीज में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के धमाकेदार शतक की बदौलत 429/4 का स्कोर बनाया. जवाब में श्रीलंका की टीम ने इसे रोमांचक अंदाज में 2 विकेट से 1 गेंद शेष रहते हुए अपने नाम किया. इस मुकाबले में पवन रत्नायके ने 130 रन जड़े, वही दासुन शनाका और अविष्का फर्नांडो ने 97-97 रनों की पारी खेली.