Sawan 2026 Rashifal: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है. इस साल श्रावण मास 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक रहेगा. इस बार सावन के महीने में चार सोमवार व्रत रहने वाले हैं. इस पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जमा होगी. शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि भगवान शिव को चार राशियां अत्यंत प्रिय हैं और इन राशियों के जातकों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि का संबंध भगवान शिव के प्रिय चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जिन्हें महादेव अपने मस्तक पर धारण करते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. मानसिक दबाव कम होगा और मन को सुकून मिलेगा. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा, वहीं वैवाहिक जीवन में भी खुशियों का माहौल रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी भी चंद्रदेव हैं, इसलिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा इस राशि पर बनी रह सकती है. करियर और कारोबार में अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. आमदनी बढ़ने के साथ लाभ के नए अवसर भी मिलेंगे. इस समय किया गया निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और सेहत में भी सकारात्मक सुधार महसूस होगा.
मकर राशि
मकर राशि का स्वामित्व शनिदेव के पास है, जिन्हें भगवान शिव का अनन्य भक्त माना जाता है. ऐसे में महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ संभावनाएं लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर बन सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी. कोई सुखद समाचार मिल सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी और जीवन में संघर्ष कम होने लगेंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं. इसलिए महाशिवरात्रि पर महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है. पहले किया गया निवेश, जो अब तक उम्मीद के अनुरूप लाभ नहीं दे रहा था, अचानक फायदे का कारण बन सकता है. कीमती वस्तुओं या संपत्ति में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है. निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिससे महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा तथा सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं.