scorecardresearch
 
Advertisement

डॉक्टर पति ने गर्लफ्रेंड के लिए एनेस्थीसिया देकर किया पत्नी का कत्ल, देखें वारदात

डॉक्टर पति ने गर्लफ्रेंड के लिए एनेस्थीसिया देकर किया पत्नी का कत्ल, देखें वारदात

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पेशे से जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी नवविवाहिता पत्नी डॉ. कृतिका रेड्डी की हत्या कर दी. कृतिका पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट थीं और दोनों की शादी को केवल 11 महीने ही हुए थे. महेंद्र ने अपनी पत्नी को एनेस्थीसिया का भारी डोज देकर मौत की नींद सुला दिया ताकि वह इसे एक प्राकृतिक मौत साबित कर सके. शुरुआत में तो पुलिस और परिवार वालों को यह सामान्य मौत लगी लेकिन कृतिका की बहन के अड़ जाने पर शव का पोस्टमार्टम और फिर विसरा जांच कराई गई. लगभग छह महीने बाद आई विसरा रिपोर्ट ने इस मामले की पूरी दिशा बदल दी, देखें वारदात.

Advertisement
Advertisement