बेंगलुरु (Bengaluru) भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी है (Capital of Karnataka) साथ ही यह भारत की 'सिलिकॉन वैली' नाम से विख्यात है (Silicon Valley' of India). दक्षिण भारत में दक्कन के पठार पर स्थित, बेंगलुरु एक महानगरीय और बहुभाषी शहर है जो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग का एक प्रमुख केंद्र (IT industry) है. इस शहर ने हाल के वर्षों में अपनी तकनीकी प्रगति, जीवन शैली, नौकरी की पेशकश, करियर और शिक्षा में बड़े सुधार लाए हैं, जिससे यह कर्नाटक का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त शहर बन गया है.
बैंगलोर एक मेगासिटी है जिसकी जनसंख्या 10,456,000 है (Bengaluru Population). इसकी आधिकारिक भाषा कन्नड़ है और हिंदी और अंग्रेजी भी व्यापक रूप से बोली जाती है (Bengaluru Language).
बेंगलुरु साल भर अपनी सुखद जलवायु और वातावरण के लिए प्रसिद्ध है और इसे ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 ( Ease of Living Index 2020) के तहत सबसे अधिक रहने योग्य भारतीय शहर घोषित किया गया था.
भारत के सबसे सांस्कृतिक रूप से विविध शहरों में से एक, बेंगलुरु में बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान हैं जो देश के सभी कोनों के छात्रों को आकर्षित करते हैं. क्राइस्ट यूनिवर्सिटी (Christ University), आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (RV College of Engineering), दयानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Dayananda College of Engineering), रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Ramaiah Institute of Technology), जैन यूनिवर्सिटी (Jain University) बेंगलुरु के कुछ शीर्ष कॉलेज हैं.
बेंगलुरु कई स्टार्टअप और भारतीय टेक कंपनियों का भी गढ़ है. पेड़ों के हरे भरे आवरण के लिए भी जाना जाता है. लाल बाग बॉटनिकल गार्डन, टीपू सुल्तान के किले, उल्सूर झील, नंदी मंदिर, बैंगलोर पैलेस, बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरु के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं (Bengaluru Tourist places).
मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुईं रातिका ने अपने नए घर को पुराने फ्लैट से बड़ा और रहने के लिहाज से ज्यादा आरामदायक बताया, भले ही इसके लिए उन्हें लाखों रुपये चुकाने पड़े.
बेंगलुरु में 13 साल के प्रज्वल के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस कत्ल की असली वजह तलाश रही है. UK से लौटे पड़ोसी भास्कर रेड्डी पर 1.5 करोड़ रुपये फिरौती की साजिश का आरोप है. पढ़ें सनसनीखेज कत्ल की कहानी.
बेंगलुरु के जेपी नगर में अलग रह रही पत्नी पर पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उस पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ भी फेंका है. आरोपी मदुरै से 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करके हमला करने आया था. पढ़ें ये सनसनीखेज कहानी.
रेणुकास्वामी मर्डर केस में बेंगलुरु कोर्ट ने आरोपी नंबर-14 प्रदोष राव की माफी की अर्जी मंजूर कर उसे सरकारी गवाह बना दिया. इसके लिए प्रदोष ने पहले अदालत में अर्जी भी दाखिल की थी. जानें यह पूरा मामला और कोर्ट का ताजा आदेश.
लोकायुक्त टीम ने कर्नाटक के धारवाड़ जिले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने तहसीलदार को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. आरोपी ने जमीन के रिकॉर्ड में सुधार और उप-विभाजन के लिए यह रकम मांगी थी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका मिला है.
बेंगलुरु में एक युवती के कथित अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने युवती का अपहरण कर भाग रही गाड़ी का पीछा किया और युवती को बचाया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है.
IISc बैंगलोर ने 2026 के लिए पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (IPDF) के आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह फेलोशिप पीएचडी पूरी कर चुके या थीसिस जमा कर चुके शोधार्थियों के लिए है, जिसमें ₹80,000 मासिक स्टाइपेंड, HRA और ₹2,00,000 वार्षिक रिसर्च ग्रांट शामिल हैं. पढ़ें पूरी डिटेल...
बेंगलुरु के कोरमंगला में सालों से टूटे फुटपाथ की शिकायतों पर जब अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतएग्री के CEO सिद्धार्थ डायलानी ने अपनी जेब से 2,700 रुपये खर्च कर इसे खुद ठीक करा दिया.
कर्नाटक के हासन जिले में बेंगलुरु की 23 वर्षीय वर्षा की लॉज में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह 11 सितंबर को अपने कजिन और दोस्त के साथ घूमने सकलेशपुर पहुंची थी. पुलिस के मुताबिक, वर्षा ने चॉकलेट खाने के बाद नहाने जाते समय अचानक दम तोड़ दिया. उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने UDR दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.
रिपोर्ट से साफ है कि भारत के सामने अब बड़ी चुनौती सिर्फ शहरों की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाना नहीं है, बल्कि इस आर्थिक विकास का फायदा लोगों के जीवन स्तर में सुधार और अधिक समान विकास के रूप में पहुंचाना भी है.
कर्नाटक में ईसाई समुदाय के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस लेने, पिछड़ा वर्ग के तहत एक प्रतिशत आरक्षण देने और विधान परिषद में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए खड़गे से हस्तक्षेप की मांग की है.
बिट्टू तबाही ने 100 लोगों की टीम के साथ बेंगलुरु के तुराहल्ली फॉरेस्ट से कचरा साफ किया. इस अभियान के साथ उनकी सफाई मुहिम दूसरे राज्यों तक पहुंची और स्थानीय वॉलंटियर्स ने भी उनका साथ दिया.
बेंगलुरु में कैंसर और अन्य क्रिटिकल दवाओं के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. जांचकर्ताओं को शक है कि यह नेटवर्क अस्पतालों, क्लीनिकों और मेडिकल दुकानों को नकली कैंसर की दवाएं, जीवन रक्षक दवाएं और ICU इंजेक्शन सप्लाई कर रहा था.
बेंगलुरु स्थित NLSIU में उमर खालिद से जुड़ी 'Prisoner No. 626710' की स्क्रीनिंग टाल दी गई है. 14 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संस्थान ने अपना रुख साफ किया है.
बेंगलुरु पुलिस की एसआईटी और ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने शहर में कैंसर और जीवन रक्षक दवाओं के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. 90 से ज्यादा अस्पतालों और क्लीनिकों को आधी कीमत पर नकली और रीपैकेज्ड दवाएं सप्लाई करने का शक है.
रेलवे बोर्ड ने तिरुपति के सांसद मड्डिला गुरुमूर्ति के प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब दिया है. प्रस्तावित ट्रेन बेंगलुरु के रास्ते चलेगी, जिससे तिरुपति-बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिल सकता है. हालांकि, ट्रेन की अंतिम मंजूरी और संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है.
कर्नाटक में बाल श्रम रोकने के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 800 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है. बेंगलुरु शहर में सबसे ज़्यादा बच्चों को रेस्क्यू किया गया.
कर्नाटक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री डिपार्टमेंट की एक छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश का मामला सामने आया है. गुरुवार देर रात हुई घटना की जानकारी छात्रा ने अपने दोस्तों को दी, जिसके बाद कैंपस में विरोध शुरू हो गया.
भारत में प्राइवेट फ्यूजन रिसर्च ने नया कदम बढ़ाया है. बेंगलुरु के PRAGYA टोकामक में पहली बार प्लाज्मा बना है. अब इसी डेटा और तकनीक के सहारे कंपनी 2030 तक नेट एनर्जी गेन रिएक्टर बनाने का लक्ष्य रखती है.
बेंगलुरु की प्रनोस फ्यूजन ने अपने कॉम्पैक्ट टोकामक PRAGYA में पहली बार प्लाज्मा बनाया है. मशीन का इस्तेमाल फ्यूजन रिसर्च और प्लाज्मा कंट्रोल से जुड़े प्रयोगों के लिए होगा. कंपनी 2027 तक HTS मैग्नेट और 2030 तक नेट एनर्जी गेन रिएक्टर का लक्ष्य रखती है. वीडियो में जानें इस मिशन को लेकर क्या है प्लान.